Header Ads Widget

सांप से सम्बंधित शुभ व अशुभ संकेत | saamp ke shubh va ashubh sanket

सांप से सम्बंधित कुछ  शुभ व अशुभ संकेत सापों को भारत में देवता के रूप में पूजा जाता है ,और जहाँ नाग सांप की बात कहें तो भारतीय हिन्दू देवी देवता में नाग का भी विशेष स्थान है। भारत में तो नागों की विशेष पूजा की जारी है। यहाँ नाग पंचमी का त्यौहार भी बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। 

भारत की धरती में कई ऐसे लोग है जो नागों के उपासक है। यहाँ सांपों को अकारण परेशान नहीं किया जाता है।सांपों के दर्शन को शुभ माना जाता है। भारत में कई जगहों पर आपको नाग देवता के मंदिर देखने को मिलेंगें जिनमे सांपों की पूजा की जाती है।  

भारत में सांपों से जुडी बहुत सारी कहानियाँ और कहावतें है। आज हम जानेगें हमारे बुजुर्गों द्वारा बताए सांप से सम्बंधित  कुछ शुभ व अशुभ संकेत। जो कई पीढ़ियों से हम सुनते आ रहे है। तो चलिए जान लेते है इनके बारे में। ...... 

saamp ke shubh va ashubh sanket
 सांप से सम्बंधित  शुभ व अशुभ संकेत

# सांप से जुड़े कुछ  शुभ व अशुभ संकेत

  1. कोई व्यक्ति यदि सफेद सांप देखता है तो यह एक शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती है।
  2. किसी मंदिर में सांप दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
  3. शिवलिंग पर यदि सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ शकुन होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  4. यदि किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। सामान्यत: ये एक शुभ शकुन है और धन मिलने की संभावनाओं को दर्शाता है।
  5. यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए। ऐसा होने पर कार्यों में असफलता के योग बनते हैं।
  6.  यदि किसी अमीर व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अत: पैसों के मामलों में सावधानी रखना चाहिए।
  7.  यदि कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते देखता है तो उसके लिए यह शुभ शकुन है। धनहीन व्यक्ति के लिए यह शकुन पैसा प्राप्त होने की ओर इशारा करता है।
  8. किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय कोई सांप आपके सीधे हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  9. मरा हुआ सांप देखना अशुभ माना जाता है। ( यदि कहीं मरा हुआ सांप दिखाई दे तो भगवान शिव से क्षमा याचना करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध चढ़ाए)
  10.  यदि किसी व्यक्ति को नाग-नागिन प्रणय करते दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को नाग-नागिन के सामने रुकना नहीं चाहिए। यदि उनके प्रेम में विघ्न पड़ता है तो यह व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। अत: ऐसे स्थान से तुरंत चले जाना चाहिए। नाग-नागिन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।


मुझे उम्मीद है आपको ये सभी shubh ashubh sanket शकुन एवं अपशकुन के बारे में जानने की लालसा इस लेख से पूरी हुई होगी हमने आपके लिए सपनों का मतलबशरीर के अंगों में तिल का अर्थ  और शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या फल,मतलब होता है पर भी आर्टिकल लिखा है उन्हें पढ़कर भी आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते है।  

आपने हमे इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।