Header Ads Widget

विचारों की शक्ति | vicharo ki shakti

विचारों की शक्ति vicharo ki shakti - आज की इस पोस्ट में हम विचारों की शक्ति के बारे में बात करेंगे। vicharo ki shakti विचार ऐसी चीज है जिसे कोई नहीं रोक सकता है। सभी के मन में हमेसा Thought आते रहते हैं कुछ अच्छे तो कुछ बुरे। देखिए हमारा सारा ब्रम्हांड ऊर्जा से भरा हुआ है। और हमारे आस पास भी बहुत ऊर्जा है और इसी ब्रम्हांड की ऊर्जा को हमारा शरीर भी ग्रहण करता है।


vicharo ki shakti
vicharo ki shakti

अतः हमारे शरीर के सभी अंगों में भी ऊर्जा है। जिस प्रकार ब्रम्हांड के अलग अलग ग्रहों की ऊर्जा अलग अलग होती है उसी प्रकार हमारे शरीर में भी अलग अलग भागों की ऊर्जा अलग अलग होती है। आज हम मन में उत्पन हुए Thought की ऊर्जा के बारे में बात करेंगे।

देखिए Thought में बहुत अधिक Power होती है। ये हमारे Thought ही हैं जो हमें किसी के प्रति हमारा नजरिया तय करने में सहायता करते हैं। Thoughts को बड़ी सावधानी से चुनना चाहिए। क्यू की ये आप के भविष्य का निर्धारण करते है की वो कैसा होगा। और कहावत भी है कि जैसा आप सोचते हैं वैसा आप बन जाते हैं।

Thought सकारात्मक हैं तो आप के जीवन में दुःख बहुत कम समय के लिए रुक पायेगा। और आप कठिनाई का सामना बहुत सरलता व साहस के साथ कर पायेंगे। विचारो में इतनी शक्ति होती है की आप को वो सब कुछ मिल सकता है। जो आप पाना कहते हैं। इस के लिए आप को अपने विचारों की शक्ति को सकारत्मक रूप से बढ़ाना पड़ेगा।

अब सवाल यह है की ऐसा क्या करें की हमारे विचारों की शक्ति को बढ़ाया जा सकें। देखिये इस के लिए आप को अपने मन में आने वाले विचारो को बड़ी सावधानी से चुनना होगा। केवल अच्छे विचारों को ही चुनिए बुरे विचरों को मन में आने से रोक दें। अब आप कहेंगे की विचारो को कैसे पहचाने को कौन सा विचार अच्छा है और कौन बुरा।

देखिए विचारों के चयन में शुरू में तो आप को कठिनाई होगी लेकिन थोड़ा प्रयास करने पर धीरे धीरे आप को यह करना सरल लगने लगेगा। जो विचार मन में घ्रणा , लालच ,पाप, नकारात्मकता और दुःख का अनुभव करते हैं वो बुरे विचार होते हैं। और जो विचार मन को आनंदित करते है , सकारात्मकता की वृद्धि करते है , प्रेम का अनुभव कराते हैं वे अच्छे विचार होते हैं। सही विचारों का चयन कर आप vicharo ki shakti का उपयोग अपनी उन्नति के लिए कर सकते हैं।