Header Ads Widget

PGDM course all details in hindi : PGDM कोर्स क्या है और PGDM कैसे करे?

PGDM course kya hota hai, PGDM course all details in hindi से जुड़े इस लेख में हम PGDM course details in hindi, PGDM ka Full Form, PGDM कोर्स कितने साल का होता है, PGDM ke liye kya qualification chahiye, PGDM course ki Fees, PGDM me kitne subject hote hai, प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक पात्रता परीक्षाए, PGDM syllabus in hindi, रोजगार अवसर एवं सैलरी  सभी महत्वपूर्ण पहलुओ पर हम यहाँ नजर डालेंगे


PGDM course all details in hindi मैनेजमेंट के क्षेत्र मे अच्छे खासे रोजगार के विकल्प होने के वजह से आजकल अधिकतर छात्रो का झुकाव इस ओर देखने को मिलता है। यहा आपको जानने योग्य बात ये है के इस क्षेत्र मे स्नातक स्तर से लेकर मास्टर डिग्री, मास्टर डिग्री डिप्लोमा तक के बेहतरीन कोर्सेस हाल फिलहाल मे मौजूद है।


अगर आप भी इस क्षेत्र मे करियर बनाने की सोच रहे है तो ये लेख आपके लिये खास होनेवाला है, क्योंकी आपको बता दे एम.बी.ए ही एकमात्र मैनेजमेंट मे उच्च शिक्षा का विकल्प नही होता है। इसके अलावा स्नातक उत्तीर्ण करने के उपरांत आप पी.जी.डी.एम जैसे कोर्स भी पुरे कर सकते है जिसमे एम.बी.ए के समकक्ष विषय शामिल होते है। जिनको पुरा कर आप मैनेजमेंट मे अच्छा भविष्य निर्माण कर सकते है।


यहा हम आपको पी.जी.डी.एम कोर्स इस विषय पर ही संपूर्ण आवश्यक तथा महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिसे पढने के बाद आपको भविष्य मे करियर संबंधी शिक्षाक्रम के चयन मे काफी हद तक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


PGDM course all details in hindi


PGDM course all details in hindi, PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) एक प्रबंधन पाठ्यक्रम है, जिसे खासतौर पर प्रबंधन में औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

PGDM course all details in hindi
PGDM course all details in hindi


यह पाठ्यक्रम उच्चतर प्रबंधन कौशल विकसित करने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण और सैद्धांतिक ज्ञान का समावेश करता है। PGDM कार्यक्रम में संगठनात्मक व्यवहार, विपणन प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन जैसे विभिन्न विषय शामिल होते हैं। 


इसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा संचालित किया जाता है, और यह राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो सकता है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उद्योग में आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिससे वे प्रतिस्पर्धी कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

फिजिओथेरपी कोर्स प्रवेश, योग्यता, कॉलेज, जॉब, सैलरी

pgdm full form in hindi | पी.जी.डी.एम का फुल फॉर्म 

पी.जी.डी.एम का फुल फॉर्म ‘पोस्ट ग्रेज्यूएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट '(Post Graduate Diploma In Management) होता है, जो के एक पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोमा स्तर का कोर्स होता है।


पीजीडीएम कितने साल का होता है? |  PGDM Course Duration

इस कोर्स का न्यूनतम अवधी २ साल का होता है, जिसे पुरा करने के लिये किसी भी छात्र को कमसे कम दो साल का वक़्त देना होता है।


पीजीडीएम कोर्स की फीस कितनी है? |  PGDM Course Fees

बात करे इस कोर्स के शिक्षा शुल्क की तो ये लगभग १ लाख से लेकर २० लाख तक के बिच मे होता है। यहा आपके महाविद्यालय के चयन अनुसार कोर्स शुल्क मे काफी हद तक अंतर देखने को मिलता है।


पी.जी.डी.एम कोर्स मे प्रवेश हेतू पात्रता | PGDM Course Eligibility

किसी भी शिक्षा धारा से न्यूनतम ग्रेज्यूएशन की शिक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है, जिसमे कमसे कम ५० प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

आपने स्नातक कि डिग्री किसी भी मान्यताप्राप्त युनिव्हर्सिटी से उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।

कुछ विशिष्ट महाविद्यालय इस कोर्स मे प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा का आयोजन करते है, उस स्थिती मे आपको पात्रता परीक्षा देना आवश्यक होता है।


पी.जी.डी.एम के लिये प्रवेश हेतू महाविद्यालय | PGDM Colleges / Universities

  • इंटरनेशनल मैनेजमेंट इन्स्टिट्यूट – नई दिल्ली
  • आई.आई.एम – कोलकता
  • आई.आई.एम बंगलौर
  • नरसी मोन्जी इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज – मुंबई
  • आई.आई.एम अहमदाबाद
  • आई.आई.एम उदयपुर, इत्यादि ..

मेडिकल लाइन कोर्स लिस्ट

पी.जी.डी.एम कोर्स का पाठ्यक्रम – PGDM Syllabus

प्रथम साल (First Year)

  • मैनेजरियल इकोनॉमिक्स
  • क्वांटिटिव मेथड्स
  • फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग
  • मैनेजमेंट फंक्शन्स एंड आर्गेनाइजेशन बिहेवियर
  • इंट्रोडक्शन टू इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस कम्युनिकेशन
  • ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट

द्वितीय साल (Second Year)

  • मैनेजमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन सिस्टम
  • रिसर्च मेथोडोलॉजी
  • ऑपरेशन मैनेजमेंट
  • मार्केटिंग मैनेजमेंट
  • प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट
  • ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  • मैनेजमेंट सायन्स
  • इकोनॉमिक एंड सोशल एनवायरनमेंट


पी.जी.डी.एम कोर्स के बाद रोजगार के अवसर तथा सैलरी | Job Opportunities And Salary After PGDM

इस कोर्स के पश्चात आप निचे दिये गये पदो पर काम कर सकते है जैसा के;

  • इन्वेस्टमेंट बैंकर
  • रिलेशनशिप मैनेजर
  • फाइनेंशियल एडवायजर
  • बिजनेस एनालीस्ट
  • एच.आर मैनेजर
  • सेल्स एंड मार्केट एनालीस्ट, इत्यादि ..

उपरोक्त पदो पर शुरुवात मे सालाना ३ लाख से लेकर ६ लाख तक सैलरी दी जाती है जिसमे बढोतरी होकर कुछ् सालो बाद सालाना १५ से २० लाख तक लगभग सैलरी भी दी जाती है। यहा आपके नौकरी का शहर और कंपनी का स्तर इत्यादी प्रमुख चिजो के अनुसार सैलरी मे बदलाव देखने को मिलता है।


इस प्रकार से आपने अबतक पी.जी.डी.एम कोर्स के बारे मे लगभग सभी महत्वपूर्ण पह्लूओ से जुडे जानकारी को पढा, आशा करते ये जानकारी आपको काफी पसंद आयी होगी और आपके लिये ये फायदेमंद साबित होगी। हमसे जुडे रहने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद।…


पी.जी.डी.एम कोर्स के बारेमें अधिकतर बार पुछे जाने वाले सवाल – FAQ on PGDM Course

1.पी.जी.डी.एम का फुल फॉर्म क्या होता है?

जवाब: पोस्ट ग्रेज्यूएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट।


2. कृपया मुझे पी.जी.डी.एम कोर्स का अवधी क्या होता है बताइये?

जवाब: २ साल।


3. पी.जी.डी.एम कोर्स मे प्रवेश हेतू शिक्षा की पात्रता क्या होती है?

जवाब: किसी भी शिक्षा धारा से स्नातक या ग्रेज्यूएशन की शिक्षा न्यूनतम ५० प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।


4. एम.बी.ए और पी.जी.डी.एम कोर्स मे क्या मुलभूत अंतर होता है? (Difference Between M.B.A and PGDM / M.B.A Vs PGDM )

जवाब: वैसे तो ये दोनो मैनेजमेंट के शिक्षाक्रम है, पर एम.बी.ए एक मास्टर डिग्री कोर्स होता है वही पी.जी.डी.एम एक डिप्लोमा स्तर का कोर्स है। एम.बी.ए के तुलना मे पी.जी.डी.एम कोर्स का शिक्षा शुल्क बहुत ज्यादा होता है। एम.बी.ए का मतलब मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन होता है वही पी.जी.डी.एम का मतलब पोस्ट ग्रेज्यूएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट होता है।


5. पी.जी.डी.एम कोर्स मे प्रवेश की प्रक्रिया क्या होती है? (Admission Process For PGDM)

जवाब: स्नातक की परीक्षा के बाद आपको पी.जी.डी.एम के लिये संबंधित महाविद्यालय मे आवेदन करना होता है, जिसमे कुछ महाविद्यालय पात्रता परीक्षा के अंको के आधार पर प्रवेश देते है। इस स्थिती मे इस तरह के पात्रता परीक्षा के अंको के आधार पर या फिर अन्य जगहो पर स्नातक परीक्षा के अंको के आधार पर मेरीट लिस्ट जारी की जाती है।यहा उच्च अंक प्राप्त छात्रो का प्रवेश निश्चित हो जाता है।


6. क्या पी.जी.डी.एम कोर्स को ऑनलाइन के माध्यम से पुरा किया जा सकता है? (PGDM Course Through Online)

जवाब: हा।