Header Ads Widget

BCA Course Details In Hindi | बी.सी.ए कोर्स क्या है, बी.सी.ए कैसे करें, बीसीए का फुल फॉर्म, बी.सी.ए मे दाखिला लेने हेतू प्रक्रिया जानें पूरी जानकारी।

bca course details in hindi:- बढते शिक्षा प्रसार और तकनिकी सुधार की वजह से अधिकतर बार हमे देखने को मिलता है के शिक्षा क्रमो मे भी काफी ज्यादा बदलाव आये है। बात करे उच्च शिक्षा की तो सभी शिक्षा धाराओ मे नये विकल्प आजके समय मे मौजूद है, जिसमे विज्ञान एक ऐसी शिक्षा धारा है जहा अधिक संख्या मे आपको विकल्प मिलते है। अगर आपको अभियांत्रिकी नही करनी है तो भी अच्छे खासे विकल्प आपके पास मौजूद होते है, जरुरत होती है तो सही जानकारी की जिस से आप सही विकल्प का चयन कर सके।


बहूत से छात्र को किसी कारणवश कम्प्युटर अभियांत्रिकी मे प्रवेश नही मिल पाता, या फिर कुछ छात्रो को आर्थिक स्थिती के कारण चाह होकर भी कम्प्युटर अभियांत्रिकी मे प्रवेश लेना संभव नही हो पाता।ऐसे परिस्थिती मे निराश होने की जरुरत नही, क्योंकी आप उस युग मे जी रहे है जहा मात्र अभियांत्रिकी अंतिम विकल्प नही है।

 

BCA Course Details In Hindi
BCA Course Details In Hindi

इस महत्वपूर्ण लेख मे आप कम्प्युटर से जुडे अहम शिक्षाक्रम बी.सी.ए (BCA) के बारे मे जानकारी हासिल कर पायेंग, जिसमे आप काफी अच्छा करियर कर सकते है। तथा इस डिग्री को हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा तथा रोजगार के हिसाब से भी काफी अच्छे विकल्प भविष्य मे आपके लिये खूल जाते है।


अगर आपको इस विषय के बारे मे कोई संदेह हो तो इस लेख को पढने के बाद उसका समाधान भी जानकारी के माध्यम से मिल जायेगा, तथा इस कोर्स के बुनियादी जानकारी से आप अच्छेसे अवगत हो जायेंगे।


बी.सी.ए का फुल फॉर्म और मतलब क्या होता है? 

बी.सी.ए का मतलब यानी के फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ कम्प्युटर अप्लीकेशन” (Bachelor of Computer Applications) होता है, जिसमे कम्प्युटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) से जुडी बुनियादी जानकारी पर आधारित शिक्षा दी जाती है।


इस शिक्षाक्रम का प्रचलन आजकल बहूत ज्यादा मात्रा मे हुआ है, जहा अधिकतर छात्र कम्प्युटर अभियांत्रिकी के विकल्प के तौर पर इस शिक्षाक्रम का चयन कर रहे है।


लडको के साथ साथ लडकियो का भी झुकाव इस शिक्षा क्रम की तरफ अधिक होता है, जिसमे अधिकतर छात्र इसमे आगे चलकर कम्प्युटर के क्षेत्र मे अच्छा भविष्य निर्माण कर चुके है।

BBA कोर्स क्या है, बीबीए कोर्स कैसे करें, बीबीए का फुल फॉर्म और नौकरी तथा वेतन के बारे मे संपूर्ण जानकारी।


बी.सी.ए मे दाखिला लेने हेतू पात्रता 

बी.सी.ए शिक्षाक्रम मे दाखिला हासिल करने के लिये न्यूनतम बारवी कक्षा कमसे कम ४५ प्रतिशत अंको के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।

bca kaise kare
bca kaise kare 


अगर आप बारवी कक्षा विज्ञान धारा से या फिर कम्प्युटर या गणित विषय लेकर उत्तीर्ण करते है तो ये आपके लिये फायदेमंद साबित होता है, परंतु बी.सी.ए मे प्रवेश हेतू आपको शिक्षा धारा का निर्बंध नही होता। यानी के अगर आप कला, वाणिज्य शिक्षा धारा से भी बारवी कक्षा ४५ प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तीर्ण करते हो तो आप बी.सी.ए के प्रवेश हेतू पात्र माने जाते है।


वैसे कुछ युनिवर्सिटी इस शिक्षाक्रम मे प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा का आयोजन करती है, पर ये आम तौर पर कम जगह पर होता है।


बी.सी.ए शिक्षा क्रम का अवधी – Duration of BCA Course

बी.सी.ए शिक्षा क्रम ३ साल का होता है, मतलब के छह सेमिस्टर का यह शिक्षाक्रम होता है, परंतु आपका अधिकतर बार असफल होना इस शिक्षाक्रम का समय बढा देता है।


इस प्रकार इस कोर्स को पुरा करने हेतू न्यूनतम समय ३ साल देना अनिवार्य होता है।


बी.सी.ए मे दाखिला लेने हेतू प्रक्रिया – Admission Procedure for BCA

कक्षा बारवी के नतिजे आने के बाद आम तौर एक या दो माह के समय मे इस शिक्षाक्रम मे दाखिले हेतू प्रवेश की प्रक्रिया महाविद्यालयो मे शुरू हो जाती है। जिसमे बारवी मे प्राप्त अंको के आधार पर महाविद्यालय इस शिक्षा क्रम मे प्रवेश देते है, इसके लिये महविद्यालय प्रवेश हेतू पात्र छात्रो की लिस्ट लगाते है।


तथा जिन छात्रो को अंक कम है मगर वो इस कोर्स हेतू इच्छुक है उन्हे या तो प्रतीक्षा करना पडता है, या फिर अन्य महाविद्यालय मे इस शिक्षा क्रम के लिये प्रयास करना होता है।


कुछ युनिवर्सिटी इस शिक्षा क्रम हेतू पात्रता परीक्षा का आयोजन भी करवाती है, जिसमे अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुये छात्रो को दाखिला दिया जाता है।


पर ये सभी जगह अनिवार्य नही होता के पात्रता परीक्षा ली जाये, हालाकि बहूत से महाविद्यालय मे छात्रो को सिट उपलबब्ध  करायी जाती है जिसमे उन्हे अतिरिक्त शिक्षा शुल्क देना होता है।


बी.सी.ए के लिये लगने वाला शिक्षा शुल्क – BCA Course Fees

इस शिक्षा क्रम को पुरा करने के लिये लगभग तीन सालो का खर्चा २ लाख तक का होता है, हालाकि हर युनिवर्सिटी तथा महाविद्यालय के हिसाब से इस शुल्क मे अंतर हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने शहर से दूर अन्य जगह इस शिक्षाक्रम को पुरा करने के लिये जाते है तो अन्य खर्च भी इसमे जुड जाता है।


बी.सी.ए शिक्षा क्रम मे क्या पढाया जाता है? – BCA Course Subjects

इस शिक्षा क्रम का अधिकतर झुकाव कम्प्युटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी पर होता है, जिसमे छात्रो को निचे दिये गये प्रमुख मुद्दो पर शिक्षा दी जाती है जैसे के;

  • कम्प्युटर के बारे मे बुनियादी जानकारी छात्रो को पढाई जाती है।
  • नेट्वर्किंग के बारे मे मुलभूत चीजो की जानकारी पढाई जाती है।
  • कम्प्युटर की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखाई जाती है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर बनाना तथा वेबसाईट डिजाईन करना इत्यादी चीजो की शिक्षा छात्रो को प्रदान की जाती है।

पाठ्यक्रम – BCA Course Syllabus

इस शिक्षा क्रम का तय समय ३ साल का होता है, जिसमे छह सेमिस्टर होते है। अधिक जानकारी हेतू हमने निचे आपके लिये तीनो साल के पाठ्यक्रम को दिया हुआ है

प्रथम साल – First Year

सेमिस्टर – १

  • हार्डवेयर लैब
  • क्रिएटिव्ह अंग्रेजी
  • फाउंडेशनल मैथमेटिक्स
  • स्टैटिस्टिक्स फॉर बी.सी.ए
  • इंट्रोडक्शन टू प्रोग्रामिंग यूजिंग
  • प्रोग्रामिंग लैब
  • पी.सी सॉफ्टवेयर लैब


सेमिस्टर – २

  • केस टूल्स लैब
  • कम्युनिकेटिव इंग्लिश
  • बेसिक डिस्क्रीट मैथमेटिक्स
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • डाटा स्ट्रक्चर
  • डाटा स्ट्रक्चर लैब
  • विज़ुअल प्रोग्रामिंग लैब

द्वितीय साल – Second Year

सेमिस्टर – ३

  • इंटरपर्सनल कम्युनिकेशन
  • इंट्रोडक्टरी अलजेब्रा
  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
  • ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग युजिंग सी प्लस प्लस
  • सी प्लस प्लस लैब
  • ओरेकल लैब
  • डोमेन लैब


सेमिस्टर – ४

  • प्रोफ़ेशनल इंग्लिश
  • फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  • कंप्यूटर नेटवर्क
  • प्रोग्रामिंग इन जावा
  • जावा प्रोग्रामिंग लैब
  • डी.बी.एम.एस प्रोजेक्ट लैब
  • वेब टेक्नोलॉजी लैब
  • लँग्वेज लैब


तिसरा साल – Third Year

सेमिस्टर – ५

  • यूनिक्स प्रोग्रामिंग
  • ओ ओ ए डी युजिंग यु एम एल
  • यूजर इंटरफ़ेस डिज़ाइन
  • ग्राफिक्स अँड एनीमेशन
  • पाइथन प्रोग्रामिंग
  • बिजनेस इंटेलिजन्स
  • युनिक्स लैब
  • वेब डिजाईनिंग प्रोजेक्ट
  • ग्राफिक्स अँड एनीमेशन लैब
  • पाइथन प्रोग्रामिंग लैब
  • बिजनेस इंटेलिजन्स लैब

BBA कोर्स क्या है, बीबीए कोर्स कैसे करें, बीबीए का फुल फॉर्म और नौकरी तथा वेतन के बारे मे संपूर्ण जानकारी।

सेमिस्टर – ६

  • डिज़ाइन अँड एनालिसिस ऑफ़ अल्गोरिथम
  • क्लाइंट सर्वर कंप्यूटिंग
  • कम्प्यूटर आर्किटेक्चर
  • क्लाउड कंप्यूटिंग
  • मल्टीमीडिया ऍप्लिकेशन्स
  • इंट्रोडक्शन टू सॉफ्ट कंप्यूटिंग
  • एडवांस डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम

नोट: पाठ्यक्रम मे जहा लैब दिया हुआ है वो दिये गये विशिष्ट विषय का प्रैक्टिकल दर्शाता है, जिसमे उस विषय पर आधारित प्रैक्टिकल करने के लिये छात्रो को लैब मे बैठकर तैयारी करना होता है।


बी.सी.ए करने के बाद रोजगार संबंधी अवसर की जानकारी – Job Opportunities after BCA

इस शिक्षा क्रम को पुरा करने के बाद आप कम्प्युटर से जुडे क्षेत्र मे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है, या फिर इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करने वाले टिम का हिस्सा भी बन सकते है।


सूचना तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र मे भी आपको रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होने की संभावना अधिक होती है, इसके अलावा सॉफ्टवेयर विकसित करने, सुधार करने के तथा टेस्टिंग वगैराह के क्षेत्र मे भी आपको रोजगार के विकल्प मिल जाते है।


उच्च शिक्षा के विकल्प – After BCA Course

बी.सी.ए को पुरा करने के बाद आप उच्च शिक्षा के तौर पर मास्टर इन कम्प्युटर अप्लिकेशन (MCA) के लिये भी प्रवेश ले सकते है।इसके अलावा अन्य मास्टर डिग्री के लिये भी आप पात्र हो जाते है, जिसमे बी.सी.ए के छात्रो को प्रवेश मान्य होता है।


निष्कर्ष – Conclusion

अन्य तीन सालो की डिग्री शिक्षाक्रम जैसे बी.सी.ए एक शिक्षाक्रम होता है, जिसमे छात्रो को कम्प्युटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी से जुडी जानकारी अधिक तौर पर सिखाई जाती है। इस तरह के शिक्षा को पुरा करके छात्र अभियांत्रिकी के समकक्ष शिक्षा का ज्ञान प्राप्त कर सकते है, सिर्फ छात्रो का झुकाव और रुची इस शिक्षाक्रम मे कितना होता है, उनपर सभी चीजे निर्भर होती है।


इस लेख के माध्यम से बी.सी.ए के बारे मे बुनियादी जानकारी सभी तक पहुचाने का हमारा मकसद था, जिससे शायद ज्यादा से ज्यादा छात्र लाभान्वित हो सके।


आशा करते है दी गई जानकारी आपको काफी पसंद आयी होगी, तथा ये आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। इस तरह के करियर संबंधी जानकारी के लिये हमारे अन्य विषय पर बने लेख अवश्य पढे, तथा आपके परिवार के अन्य सदस्य तथा दोस्तो तक यह जानकारी अवश्य साझा करे। हमसे जुडे रहने के लिये धन्यवाद।……………..


बी.सी.ए कोर्स के बारेमें पुछे गये सवाल- Frequently Asked Questions B.C.A


१. बी.सी.ए का फुल फॉर्म क्या होता है?

जवाब: बैचलर ऑफ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स।


२. बी.सी.ए फ्रेशर ग्रेज्यूइट की सैलरी कितनी होती है?

जवाब: लगभग सालाना १ से २ लाख के तक बीसीए फ्रेशर ग्रेज्यूइट की सैलरी होती है।


३. मैने कला शिक्षा धारा से १२ वी कक्षा उत्तीर्ण की है, क्या मै बी.सी.ए के लिये दाखिला ले सकता हु?

जवाब: हा।


४. क्या दसवी कक्षा के बाद मै बी.सी.ए के लिये दाखिला ले सकता हु?


जवाब: नही, बीसीए के लिये दाखिला लेने हेतू न्यूनतम पात्रता १२ वी कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।


५. बी.सी.ए शिक्षाक्रम मे मुख्य विषय कौनसे पढाए जाते है?

जवाब: डेटाबेस,नेटवर्किंग, डाटा स्ट्रक्चर, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इत्यादी।


६. क्या वाणिज्य शिक्षा धारा से १२ वी कक्षा उत्तीर्ण छात्र बी.सी.ए के लिये प्रवेश ले सकते है?

जवाब: हा।


७. बी.सी.ए शिक्षाक्रम को पुरा करने के लिये कुल कितना खर्चा लगता है?

जवाब: लगभग २ लाख तक का खर्चा बीसीए शिक्षाक्रम को पुरा करने के लिये लगता है।


८. बी.सी.ए शिक्षाक्रम कौनसे शिक्षा धारा के अंतर्गत आता है?

जवाब: विज्ञान।


९. बी.सी.ए के लिये प्रवेश हेतू क्या पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य होता है?

जवाब: नही, सिर्फ कुछ युनिवर्सिटी के अंतर्गत पात्रता परीक्षा लेने की प्रक्रिया होती है।


१०. बी.सी.ए शिक्षाक्रम का अवधी कितना होता है?

जवाब: ३ साल।

BBA कोर्स क्या है, बीबीए कोर्स कैसे करें, बीबीए का फुल फॉर्म और नौकरी तथा वेतन के बारे मे संपूर्ण जानकारी।

BFA कोर्स क्या है, और कैसे करें? के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

BHMS, होमियोपैथी में ग्रेज्युएशन का ये कोर्स जाने पूरी जानकरी !