Header Ads Widget

mca course kya hai in hindi | एम.सी.ए कोर्स क्या है, एम.सी.ए कोर्स कैसे करें, एम.सी.ए का फुल फॉर्म और नौकरी तथा वेतन के बारे मे संपूर्ण जानकारी।

mca course kya hai in hindi:- शिक्षा के विभिन्न पायदानो से गुजरते हुये जीवन का सर्वांगीण विकास होता है, जिसमे बहूत बार आपके पसंदीदा क्षेत्र मे करियर के हिसाब से शिक्षा धारा का चयन करते है। प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा मे आजकल बहूत सारी नई चीजे शामिल हुई है, जिसमे छात्रो को सिखने लायक बहूत सारे विकल्प दिये गये होते है।


प्राथमिक शिक्षा के मुकाबले उच्च शिक्षा मे हमे कक्षा दसवी के बाद ढेर सारे विकल्प मे से एक तय शिक्षा धारा का चयन कर आगे बढना होता है।मुख्य शिक्षा धारा मे अंतर्निहित जैसे के कला, विज्ञान और वाणिज्य इत्यादी मे भी विभिन्न विकल्प मौजूद होते है।


बहूत बार सही शिक्षा धारा का चयन ना करने की वजह से भी बहूत सारे छात्र शिक्षा के पथ से भटके हुये दिखाई पडते है। इसी विषय को ध्यान मे रखते हुये ये खास लेख के माध्यम से यहा आपको एक महत्वपूर्ण कोर्स की जानकारी देनेवाले है।

mca course kya hai in hindi
mca course kya hai in hindi

उच्च शिक्षा मे मास्टर की डिग्री हेतू एम.सी.ए कोर्स की जानकारी यहा हम देनेवाले है, जिसे पढने के बाद अगर आप इस कोर्स हेतू प्रवेश लेने की सोच रहे है तो अवश्य आपको लाभ होगा। तथा आपके मनमे इस डिग्री के विषय मे कोई संभ्रम हो तो उसका समाधान भी हो पायेगा।


एम.सी.ए का फुल फॉर्म या मतलब क्या होता है?

एम.सी.ए एक मास्टर स्तर की डिग्री होती है जिसका फुल फॉर्म मास्टर ऑफ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स होता है। मुख्यतः जिन छात्रो ने बैचलर ऑफ कम्प्युटर अप्लिकेशन्स से स्नातक स्तर की शिक्षा पुरी की हुई रहती है,उनके लिये मास्टर डिग्री के लिये एम.सी.ए एक अच्छा विकल्प होता है।


इस शिक्षा क्रम मे मुख्यतः कम्प्युटर से जुडे विषयो के माध्यम से छात्रो को शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमे जिन छात्रो का झुकाव इस विषय के तरफ होता है उनके लिये सुनहरे भविष्य के हेतू इस शिक्षा क्रम का चयन करना फायदेमंद साबित होता है।


MCA की फीस कितनी है? – MCA Course Fees

बात करे इस शिक्षाक्रम से जुडे शुल्क की तो ये पूर्णतः आपके महाविद्यालय के चयन पर निर्भर होता है।अगर आप निजी संस्था या महाविद्यालय से इस शिक्षाक्रम पुरा करना चाहते है, तो आपको लगभग २ लाख तक का खर्च आता है,जो की महाविद्यालय के स्तर एवं मानक अनुसार तय होता है।


वही अगर आप किसी सार्वजनिक महाविद्यालय के अंतर्गत इस शिक्षा क्रम को करते है तो लगभग ३० हजार तक के शुल्क मे आप इस कोर्स को पुरा कर सकते हो।

MCA कैसे करें
MCA कैसे करें

यहा एक बात समझना महत्वपूर्ण हो जाता है के जो छात्र घरसे दूर किसी अन्य शहर मे इस शिक्षा क्रम को पुरा करने हेतू जाते है तो उनके अन्य खर्च अलग से यहा जुड जाते है।


एम.सी.ए. कितने साल का कोर्स है?

मुख्य तौर पर इस शिक्षाक्रम की तय अवधी ३ साल की होती है,जिसमे ६ सेमिस्टर होते है।यहा पर ये चीज प्रमुखता से समझना आवश्यक है के अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा इस शिक्षाक्रम का अवधी साल २०२०-२०२१ से २ साल का निर्धारित किया गया है।जिसमे बी.सी.ए के अलावा सभी बैचलर डिग्री जैसे के बी.एस.सी, बी.ए इनके लिये सिर्फ दो साल के मास्टर डिग्री एम.सी.ए का प्रावधान किया गया है।


इससे जुडी अधिक जानकारी आपको नये २ साल के सिलेबस के साथ देने का हमारा प्रयास रहेगा, इस आर्टिकल मे आपको तीन साल का सिलेबस दे रहे है, इन चीजो को आपको यहा समझ लेना है।


एम.सी.ए मे प्रवेश हेतू पात्रता – MCA Course Eligibility

अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद( AICTE )के दिशानिर्देश अनुसार इस शिक्षा क्रम मे प्रवेश हेतू मुख्य पात्रता होती है,जिसमे बी.सी.ए/ बी.एस.सी/ बी.कॉम/बी.ए इत्यादी स्नातक या ग्रेज्यूएशन स्तर की शिक्षा उत्तीर्ण हुये छात्र ही पात्र माने जाते है। यहा कुल अंक औसतन ५० से ६० प्रतिशत होना आवश्यक होता है।


यहा अन्य महत्वपूर्ण चीज ये होती है के स्नातक उत्तीर्ण छात्रो ने या तो कक्षा १२ वी मे या फिर स्नातक की शिक्षा के दौरान गणित विषय उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है,फिर वो किसी भी धारा से स्नातक किये हो, ये भेद नही होता।


हालाकि कुछ महाविद्यालय मे सभी दिशानिर्देश लागू नही होते, पर आपको यहा आवश्यक चीजे जानकारी हेतू निर्देशित करके देने का हमारा प्रयास है।


एम.सी. ए मे प्रवेश हेतू बहूत सारे महाविद्यालय पूर्व पात्रता परीक्षा के अंको द्वारा छात्रो का चयन करते है, जिसमे कुछ पात्रता परीक्षा जैसे बी.एच. यु पी.ई.टी (BHU PET), सी.मॅट (CMAT), एन .आई. एम. सी.सी.ई.टी (NIMCET),आई.पी.यु सी.ई.टी (IPU CET), यु.पी.एस.ई.ई (UPSEE),एम.एच सी.ई.टी (MH CET- MCA) इत्यादी शामिल होती है।


एम.सी.ए की प्रवेश प्रक्रिया – Admission Process For M.C.A

जैसा के इस शिक्षाक्रम मे प्रवेश हेतू पूर्व पात्रता परीक्षा ली जाती है, इसलिये पात्रता परीक्षा के अंतिम परिणाम आने के बाद महाविद्यालयो और युनिवर्सिटी मे प्रवेश हेतू प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिसमे प्राप्त अंको के आधार पर छात्रो की मेरीट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमे अच्छे अंक प्राप्त छात्रो को प्रवेश हेतू महविद्यालय चुनने का विकल्प होता है। या फिर इस तरह के अंक प्राप्त छात्र उनके पसंद के महाविद्यालय मे दाखिला ले सकते है।


जिन छात्रो को कम अंक होते है, या फिर जिनका नाम मेरीट लिस्ट मे नही आता उन्हे या तो प्रतीक्षा करना पडता है।या फिर अन्य महाविद्यालय मे दाखिला लेना होता है जहा उन्हे प्रवेश के लिये स्वीकृती मिलती है।


एम.सी.ए पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम 

१. एम.एच सी.ई.टी (MH- CET) – MCA

परीक्षा पेपर का माध्यम – अंग्रेजी।

परीक्षा का कुल समय – ९० मिनट।

गलत उत्तर के लिये अंक कटौती :- हर गलत उत्तर के लिये सही उत्तर के अंक मे से आधे अंक की कटौती।


परीक्षा का प्रारूप :- बहुविकल्पिय प्रश्न से सही विकल्प चुनना।


१. मैथमेटिक्स अँड स्टैटिस्टिक्स:- कुल प्रश्न – ३०, कुल अंक – ६०

अलजेब्रा

को- ऑर्डिनेट जॉमेट्री

डिफरेंशियल इक्वेशन

ट्रिग्नोमेट्री

प्रोबेबिलिटी अँड स्टैटिस्टिक्स

अरिथमेटिक्स

बेसिक सेट थ्योरी एंड फंक्शन्स

मेंसुरेशन


२. लॉजिकल/ एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग :- कुल प्रश्न – ३०, कुल अंक – ६०

सीटिंग अरेंजमेंटस

पझल्सबहुविकल्पिय प्रश्न से सही विकल्प चुनना

ब्लड रिलेशन्स

सेट्स बेस्ड ऑन ग्रुपिंग एंड पैटर्न

मैपिंग एंड बेस्ट रूट

डाटा सफिसिएन्सी इत्यादी।


३. कंप्यूटर कॉन्सेप्ट :- कुल प्रश्न – २०, कुल अंक – ४०

कंप्यूटर बेसिक

डाटा रिप्रेज़ेंटेशन

बाइनरी अरिथमेटिक

कंप्यूटर आर्किटेक्चर

कंप्यूटर लैंग्वेज

ऑपरेटिंग सिस्टम्स बेसिक्स


४. इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन अँड वर्बल एबिलिटी :- कुल प्रश्न – २०, कुल अंक – ४०

बेसिक इंग्लिश ग्रामर

वोकैब्यूलरी

कॉम्प्रिहेंशन

समरी राइटिंग

सिनोनिम्स एंड अनोनिमस

ऑर्डरिंग ऑफ़ सेंटेंस

पैरा जंबल्स

इस तरह इस पात्रता परीक्षा मे कुल प्रश्न संख्या १०० होती है जिन्हे कुल २०० अंक होते है। महाराष्ट्र मे इस परीक्षा आयोजन होता है जिसे उत्तीर्ण कर छात्र एम.सी.ए के लिये पात्र माने होते है।


MH - CET परीक्षा की तैयारी करने हेतू किताबो का सुझाव- Books Suggestions For MH-CET

निचे कुछ किताबो का सुझाव हमने आपके लिये दिया है, जिनका उपयोग करके आप इस पात्रता परीक्षा की अच्छे तरीके से तैयारी कर सकते है।

  • एम.एच – सी.ई.टी महाराष्ट्र – चंद्रेश अग्रवाल
  • एम.सी.ए एंट्रेंस एग्जामिनेशन – एस. चांद
  • अ कॉम्प्रिहेंसिव गाइड फॉर एम.सी.ए – आर. एस. अग्रवाल
  • अ कम्प्लीट स्टडी पैकेज फॉर एम. सी.ए एंट्रेंस – अमित एम अग्रवाल
  • द परफेक्ट स्टडी रिसोर्स फॉर एम्.सी.ए – एक्सपर्ट्स कंपाइलेशन
  • कंप्यूटर फंडामेंटल्स – पी. के. सिन्हा
  • ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग विथ सी प्लस प्लस – बालागुरुस्वामी
  • मैथमेटिक्स फॉर एम.सी.ए एंट्रेंस एग्जामिनेशन- अमित चौधरी एंड नीलम चौधरी
  • अ मॉडर्न अप्रोच टू लॉजिकल रीजनिंग – आर. एस. अग्रवाल
  • वर्बल एबिलिटी – व्रेन एंड मार्टिन


२. एन.आई.एम.सी.सी.ई.टी (NIMCET)

परीक्षा पेपर का माध्यम- अंग्रेजी।

परीक्षा का कुल समय – २ घंटे।

गलत उत्तर के लिये अंक कटौती – गलत उत्तर देने पर हर सही उत्तर का एक अंक घटा दिया जाता है।

परीक्षा का प्रारूप – बहुविकल्पिय प्रश्न से सही विकल्प चुनना।


१. मैथमेटिक्स:- कुल प्रश्न – ५० , कुल अंक – २००

सेट थ्योरी

प्रोबेबिलिटी अँड स्टैटिस्टिक्स

अलजेब्रा

को- ऑर्डिनेट जॉमेट्री

कैलकुलस

वेक्टर्स

ट्रिग्नोमेट्री


२. एनालिटिकल एबिलिटी अँड लॉजिकल रीजनिंग :- कुल प्रश्न – ४०, कुल अंक – १६०

लॉजिकल सिचुएशन

फैक्ट्स गिवन इन पैसेज

३.कंप्यूटर अवेयरनेस :- कुल प्रश्न – १०, कुल अंक – ४०


कंप्यूटर बेसिक

डाटा रिप्रेज़ेंटेशन


४. जनरल इंग्लिश :- कुल प्रश्न – २०, कुल अंक – ८०

कॉम्प्रिहेंशन

वोकैब्यूलरी

इस तरह इस पात्रता परीक्षा मे कुल १२० प्रश्न पुछे जाते है, जिन्हे ४८० अंक होते है।


NIMCET परीक्षा की तैयारी करने हेतू किताबो का सुझाव – Books Suggestions For NIMCET

राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाले इस पूर्व परीक्षा की तैयारी हेतू कुछ किताबो का सुझाव हमने निचे दिया हुआ है, जिनसे तैयारी करने के बाद जरूर आपको लाभ होगा।

  • अरिहंत एम.सी.ए एंट्रेंस टेस्ट – अमित एम अग्रवाल
  • अरिथमेटिक फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – जैन एंड शर्मा
  • क्वांटिटेटिव एप्टीटुड – रिता मिश्रा
  • ऑल अबाउट रीजनिंग(वर्बल)- अंजनी ए गुप्ता
  • लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग – ए. के. गुप्ता
  • नॉन वर्बल रीजनिंग – बी. एस. सिजवाली और इंदू सिजवाली
  • जनरल इंग्लिश – अबुल हाशेम
  • टेस्ट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज – आर. पी.एच एडीटोरिअल बोर्ड
  • एडवांस जनरल इंग्लिश – एच. एस.भाटीया
  • ऑब्जेक्टीव कम्प्युटर अवेरनेस- रमेश

इसके अलावा एम.सी .ए के लिये ली जाने वाली अन्य पात्रता परीक्षाओ का पाठ्यक्रम ईसी प्रकार का होता है, जिसके सिर्फ अंको और प्रश्नसंख्या मे थोडा बहूत अंतर होता है।


एम.सी.ए शिक्षाक्रम का पाठ्यक्रम – Syllabus For M.C.A Course

प्रथम साल- First Year 

सेमिस्टर – १

  • इंट्रोडक्शन इन आईटी
  • कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड आर्किटेक्चर
  • प्रोग्रामिंग एंड डाटा स्ट्रक्चर
  • इंट्रोडक्शन टू मैनेजमेंट फंक्शन्स
  • मैथमेटिकल फ़ौंडेशन्स
  • आईटी लैब
  • प्रोग्रामिंग लैब

सेमिस्टर – २

  • इन्फो सिस्टम एनालिसिस डिजाइन एंड इम्प्लिमेंटेशन
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • ओरल एंड वायरलेस कम्युनिकेशन
  • एकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट कंट्रोल
  • प्रॉबेबिलिटी एंड कॉम्बिनेटरिक्स
  • बिजनेस प्रोग्राम लैब
  • यूनिक्स एन्ड विंडोज लैब


द्वितीय साल- Second Year

सेमिस्टर – ३

  • डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम्स
  • कंप्यूटर कम्युनिकेशन्स नेटवर्कस
  • ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड एनालिसिस एंड डिजाइन
  • मैनेजमेंट सपोर्ट सिस्टम
  • स्टैटिस्टीकल कंप्यूटिंग
  • डी.बी.एम.एस लैब
  • स्टैटिस्टीकल कंप्यूटिंग लैब


सेमिस्टर – ४

  • नेटवर्क प्रोग्रामिंग
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग -१
  • एलेक्टीव – १
  • ओर्गनायजेशनल बिहेवियर
  • एलेक्टीव – २
  • नेटवर्क लैब
  • केस टूल्स लैब


तृतीय साल- Third Year 

सेमिस्टर – ५

  • ए. आई एंड एप्लीकेशन्स
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग – २
  • एलेक्टीव – ३
  • एलेक्टीव- ४
  • ऑप्टीमाइज़ेशन टेक्नीक
  • ए. आई एंड एप्लीकेशन्स लैब
  • ऑप्टीमाइज़ेशन टेक्नीक लैब
  • इंडस्ट्रियल लेक्चर सेमिनार प्रोजेक्ट


सेमिस्टर – ६

  • प्रोजेक्ट
  • सेमिनार


एम.सी.ए के लिये टॉप कॉलेज – M.C.A Top Colleges/Universities In India

  • पुणे युनिवर्सिटी कम्प्युटर साइंस विभाग
  • स्कूल ऑफ कम्प्युटर एंड सिस्टम साइंस ( जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटी – दिल्ली)
  • स्कूल ऑफ कम्प्युटर एंड इन्फोर्मेशन साइंस (हैद्राबाद युनिवर्सिटी- तेलंगाना)
  • कम्प्युटर विभाग – नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली – तमिलनाडू
  • बी.आई.टी मेसरा कम्प्युटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • गणित एवं कम्प्युटर विभाग – एन. आई . टी सुरथकल
  • मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • पी.एस.जी कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • एन.आई.टी राउरकेला
  • आई.टी.एम युनिवर्सिटी
  • एन.आई.टी कालिकत
  • वी.आई.टी युनिवर्सिटी
  • बी.आई.टी जयपूर
  • लव्हली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी
  • जामिया मिलीया इस्लामिया, इत्यादी

उपर दिये गये युनिवर्सिटी और महाविद्यालय के अलावा हर राज्य मे बहूत से महविद्यालय मे एम.सी.ए शिक्षाक्रम मौजूद होता है, जहा आप अपने सुविधा अनुसार दाखिला ले सकते है।


मुक्त शिक्षा व्यवस्था विकल्प के अंतर्गत आनेवाले कॉलेज एवं युनिवर्सिटी – Distance/Open Universities For M.C.A

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा युनिवर्सिटी
  • यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त शिक्षा युनिवर्सिटी
  • अन्नामलाई युनिवर्सिटी
  • युनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली
  • हिमाचल प्रदेश युनिवर्सिटी
  • कर्नाटका स्टेट मुक्त शिक्षा युनिवर्सिटी
  • नेताजी सुभाष मुक्त शिक्षा युनिवर्सिटी
  • मद्रास युनिवर्सिटी
  • आंध्रा युनिवर्सिटी
  • ओस्मानिया युनिवर्सिटी, इत्यादी

इन युनिवर्सिटी के अलावा अन्य भी कई मुक्त शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत एम.सी.ए शिक्षाक्रम उपलब्ध कारानेवाले युनिवर्सिटी मौजूद है, जिनके अंतर्गत आप इस शिक्षाक्रम का चुनाव कर शिक्षा प्राप्त कर सकते हो।


एम.सी.ए शिक्षाक्रम के बाद रोजगार के अवसर- Job Opportunities After Completing M.C.A

जैसा के आप जानते है के एम.सी.ए एक मास्टर डिग्री होती है, जिसे पुरा करने के बाद विभिन्न निजी क्षेत्रो मे एवं सार्वजनिक क्षेत्र के तकनिकी विभागो मे नौकरी के अवसर उपलब्ध होते है। ईसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर हम यहा आपको जानकारी देनेवाले है।


कुछ प्रमुख पद जिनके उपर काम करने के लिये एम.सी.ए उत्तीर्ण छात्र चयनित किये जाते है, जैसे के;

  • ऍप डेवलपर
  • बिजनेस एनालिस्ट
  • हार्डवेअर इंजिनियर
  • वेब डिजाईनर / वेब डेवलपर
  • एथिकल हैकर
  • मैन्यूअल टेस्टर
  • टेक्नीकल राईटर
  • सोशल मिडिया हैंडलर इत्यादी

कुछ प्रमुख निजी एवं सरकारी कंपनीया जहा एम.सी.ए के बाद छात्रो को रोजगार मिल पाते है ,जैसे के

  • विप्रो सिस्टिम्स
  • पोलारिस
  • भेल (BHEL – भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड)
  • एच.सी.एल टेक्नोलॉजीस
  • आई.बी.एम
  • टेक्सास इंस्ट्रूमेंट
  • एन.टी.पी.सी
  • ओरेकल
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • महिंदा
  • इत्यादी।


एम.सी.ए शिक्षाक्रम को पुरा करने के बाद पे स्केल/ सैलरी – Salary For M.C.A Completed Students

जैसा के इस शिक्षाक्रम को पुरा करने के बाद निजी एवं सार्वजनिक दोनो भी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है, इस स्थिती मे रोजगार क्षेत्र एवं पद के अनुसार सैलरी होती है। उदाहरण के तौर पर कुछ पद अनुसार सैलरी का विवरण निचे दिया गया है।


सॉफ्टवेयर डेवलपर – लगभग ५ लाख तक सालाना सैलरी शुरुवात मे इस पद के लिये होती है।

हार्डवेअर इंजिनियर – तकरिबन ४ लाख सालाना।

मोबाईल एप्प डेवलपर – सालाना साढे चार लाख तक सैलरी इस पद के लिये होती है।

सिस्टम एनालिस्ट – इस पद के लिये साढे छह लाख तक का सालाना पैकेज दिया जाता है।

वेब डेवलपर – लगभग सालाना ३ लाख तक का पैकेज इस पद के लिये होता है।

इत्यादी पदो के लिये सैलरी का विवरण आपने पढा, अन्य भी कई पदो पर आकर्षक सैलरी के साथ रोजगार विकल्प इस शिक्षाक्रम के बाद छात्रो को मिल जाते है।


इस तरह आपने अब तक एम.सी.ए शिक्षाक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी पढी जिसमे लगभग सभी प्रमुख मुद्दो को आपने पढा, आशा करते है दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। तथा आपको भविष्य मे इस शिक्षाक्रम का चयन करना हो तो ये जानकारी आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगी। अधिक विषयो के बारे मे जानना हो तथा करियर संबंधी जानकारी के लिये हमारे अन्य महत्वपूर्ण लेख अवश्य पढे, हमसे जुडे रहने के लिये धन्यवाद।…………..


इस विषय पर अधिकतर बार पुछे गये सवाल – FAQ


१. मैने कला शिक्षा धारा से स्नातक की शिक्षा पुरी की है, क्या मै एम.सी.ए के लिये प्रवेश ले सकता हु?

जवाब: अगर कला शिक्षा धारा मे स्नातक के दौरान या फिर कक्षा १२ वी मे गणित विषय आपने उत्तीर्ण किया हो तो, एकमात्र इस स्थिती मे ही आपको एम.सी.ए के लिये प्रवेश दिया जा सकता है।


२. एम.सी.ए कौनसे स्तर की डिग्री होती है?

जवाब: मास्टर स्तर या पोस्ट ग्रेज्यूएट स्तर की।


३. क्या एम.सी.ए मे प्रवेश हेतू पूर्व मे लिये जानेवाली पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य होता है?

जवाब: हा।


४. एम.सी. ए का शिक्षा शुल्क कितना होता है?

जवाब: तीस हजार से लेकर २ लाख तक का शिक्षा शुल्क एम.सी.ए का होता है, जो के आपके निजी एवं सार्वजनिक महाविद्यालय के चयन पर निर्भर करता है।


५. क्या एम.सी.ए करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र मे नौकरी मिल सकती है?

जवाब: हा।


६. क्या एम.सी.ए मे प्रवेश के लिये गणित विषय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है?

जवाब: हा।


७. एम.सी.ए का फुल फॉर्म क्या होता है?

जवाब: मास्टर ऑफ कम्प्युटर अप्लिकेशन्स


८. मुझे मुक्त शिक्षा व्यवस्था (Distance Education)के अंतर्गत युनिवर्सिटी से एम.सी.ए की शिक्षा लेना हो तो क्या ये संभव है?

जवाब: हा।


९. महाविद्यालय के अलावा क्या मै किसी युनिवर्सिटी मे सिधे तरीके से एम.सी.ए के लिये दाखिला ले सकता हु क्या?

जवाब: हा।


१०. एम.सी.ए के लिये प्रवेश हेतू लिये जाने वाले पात्रता परीक्षा का प्रारूप क्या होता है?

जवाब: यह एक बहुविकल्पीय प्रश्न की परीक्षा होती है, जिसमे दिये गये चार विकल्पो मे एक सही विकल्प का चयन करना होता है।