Header Ads Widget

PGDCA course kya hota hai | PGDCA कोर्स से संबंधी संपूर्ण जानकारी

PGDCA course kya hota hai, PGDCA course all details in hindi से जुड़े इस लेख में हम PGDCA course details in hindi, PGDCA ka Full Form,फीस, PGDCA कोर्स कितने साल का होता है, PGDCA ke liye kya qualification chahiye, PGDCA me kitne subject hote hai, प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक पात्रता परीक्षाए, PGDCA syllabus in hindi, रोजगार अवसर एवं सैलरी  सभी महत्वपूर्ण पहलुओ पर हम यहाँ नजर डालेंगे


भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में कंप्यूटर से आधारित व्यक्तिगत एवं दफ्तर के कामो को पूरा किया जाता है, जिसने आज के युग के मानवी जिवन में गतिशीलता को प्रदान किया है। और समय के साथ इन सभी चिजो में बदलाव भी देखने को मिल रहे है जैसे के आज कंप्यूटर केवल मनोरंजन एवं दफ्तर के कामो तक सिमित नहीं है।


इसके विपरीत इसका परिवर्तन आसान लैपटॉप के रूप में हुआ है, जिसे हम कही भी लेकर जा सकते है। और विभिन्न प्रोग्राम्स की मदद से कार्य कर सकते है, पर ये तो हुई हार्डवेयर में बदलाव् की बात।

PGDCA course Details in hindi
PGDCA course Details in hindi  


हम बात करना चाह रहे है कंप्यूटर के ढेर सारे प्रोग्राम्स या सॉफ्टवेयर की जिनके बलबूते कंप्यूटर से हम आवश्यकता अनुसार विभिन्न तरह के परिणाम रोज मर्रा की जिंदगी में प्राप्त कर रहे है।


हालाकि ये सभी प्रोग्राम्स विशिष्ट मकसद से तैयार किये हुए रहते है, जिनके अनेक प्रारूप होते है। और इन सारी चिजो को बनाने हेतु आवश्यक ज्ञान एवं प्रशिक्षण की भी जरुरत होती है।


आपको बता दे आजकल के शिक्षा व्यवस्था में इन सभी चिजो पर संपूर्ण ज्ञान प्रदान करने हेतु विशिष्ट प्रकार के शिक्षाक्रम भी उपलब्ध होते है। जिनमें इस क्षेत्र में इच्छुक व्यक्ती प्रवेश भी पा सकते है।


यहाँ हम आपको कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े ऐसेही एक शिक्षाक्रम की जानकारी देने जा रहे है जिसे पी.जी.डी.सी.ए के नामसे सामान्य तौर पर जाना जाता है।


PGDCA का फुल फॉर्म? 

पी.जी.डी.सी.ए यानि के इसका फुल फॉर्म पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (Post Graduate Diploma in Computer Application) होता है। जो के स्नातकोत्तर शिक्षाक्रम होता है, जिसमे छात्रो को विशिष्ट प्रोग्राम्स को बनाने एवं उनके कार्यपालन संबंधी ज्ञान प्रदान किया जाता है।


उच्च स्तर के इस शिक्षाक्रम को पूरा करने के उपरांत आजके युग में रोजगार संबंधी अच्छी संभावनाए मौजूद होती है। जिसमे सुचना, जानकारी एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में इस शिक्षाक्रम को पूरा किये हुए लोगो को अच्छा खासा महत्व प्राप्त हुआ दिखाई पड़ता है।


आगे हम जानेंगे के इस शिक्षाक्रम का सही मायने में प्रारूप क्या होता है तथा इसके लिए आवश्यक पात्रताए क्या होती है इत्यादी।


पी.जी.डी.सी.ए कोर्स का अवधी | पीजीडीसीए का कोर्स कितने साल का होता है?

सामान्य तौर पर इस कोर्स का अवधी एक साल का होता है, जिसमे सेमिस्टर पैटर्न के रूप में शिक्षाक्रम की संरचना की गई होती है।


इसका मतलब किसी भी छात्र को न्यूनतम एक साल का अवधी इस कोर्स हेतु देना अनिवार्य होता है। यहाँ आपके अधितकतर बार असफल होने से कोर्स के तय समय में बढ़ोतरी हो सकती है।


 पीजीडीसीए की फीस कितनी है?| पी.जी.डी.सी.ए कोर्स का शुल्क 

संपूर्ण शिक्षाक्रम का तय शुल्क लगभग बीस हजार से लेकर एक लाख तक होता है, जिसमे छात्र को महाविद्यालय के चयन के अनुसार शिक्षा क्रम शुल्क में अंतर देखने को मिलता है।


जैसे के निजी महाविद्यालय की तुलना में सार्वजनिक महाविद्यालय में शिक्षा का शुल्क बहुत कम होता है।


पी.जी.डी.सी.ए कोर्स हेतु प्रवेश की पात्रता

कुछ प्रमुख मापदंड़ो को पूरा करने वाले छात्र इस कोर्स में प्रवेश हेतु पात्र समझे जाते है,जैसे के

प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र ने न्यूनतम ग्रेजुएशन या स्नातक स्तर की शिक्षा पूरी की होनी चाहिए, जिसमे ग्रेजुएशन के दौरान गणित विषय होना अनिवार्य होता है।

ग्रेजुएशन की डिग्री किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से उत्तीर्ण की होनी चाहिए।


शिक्षाक्रम हेतु प्रवेश की प्रक्रिया – Admission Process For P.G.D.C.A

आम तौर पर इस शिक्षा क्रम में प्रवेश हेतु किसी भी प्रकार के पात्रता परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती, कुछ विशिष्ट महाविद्यालय ही इस प्रकार के पात्रता परीक्षा का आयोजन करते है।


इसलिए प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र को ग्रेजुएशन के बाद इस शिक्षाक्रम हेतु संबंधित महाविद्यालय में आवेदन करना होता है।जिसमे प्राप्त अंको के आधार पर छात्रो की मेरिट लिस्ट संबंधित महाविद्यालय में जारी की जाती है।


इस स्थिती में अच्छे अंक प्राप्त छात्रो को प्रवेश तय निश्चित हो जाता है, वही स्नातक डिग्री में कम अंक पानेवाले छात्रो को या तो प्रतिक्षा सूचि में रहना होता है। या फिर अन्य महाविद्यालय के विकल्प तलाशने होते है।


हर साल देशभर में इस तरह की प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्रो को इस कोर्स हेतु प्रवेश दिया जाता है, जिसमे सालाना लाखो की संख्या में छात्र दाखिला लेते है।


पी.जी.डी.सी.ए शिक्षाक्रम का पाठ्यक्रम 

निचे हमने विस्तार से इस शिक्षाक्रम के पाठ्यक्रम की जानकारी दी है, जिसे पढने के बाद आपको इस शिक्षाक्रम मौजूद विषयो की जानकारी पाने में मदद मिलेगी।

(कोर्स अवधी – १ साल – सेमिस्टर पैटर्न)

सेमिस्टर- १(Semester -1 )

विषय – Subject

  • फंडामेंटल्स ऑफ़ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • प्रोग्रामिंग
  • प्रैक्टिकल वर्क
  • सॉफ्ट स्किल्स
  • ओरेकल
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • बिजनेस प्रोसेस
  • वेब प्रोग्रामिंग


सेमिस्टर – २ (Semester- 2)

  • विजुअल बेसिक
  • प्रोजेक्ट
  • जावा
  • डेटा स्ट्रक्चर एंड अल्गोरिदम
  • पी.पी.एम् एंड ओ.बी
  • डी.बी.एम्.एस
  • प्रैक्टिकल वर्क


पी.जी.डी.सी.ए में प्रवेश हेतु महाविद्यालय/यूनिवर्सिटी – PGDCA Colleges

देशभर के कुछ प्रमुख एवं चर्चित महाविद्यालय तथा यूनिवर्सिटी का विवरण निम्नलिखित तौर पर दे रहे है, जहा आप इस कोर्स को पूरा करने के लिए प्रवेश ले सकते है। जैसा के;

जामिया मिलिया इस्लामिया – नई दिल्ली

प्रेस्टीजिअस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च – इंदौर

लव्हली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी- जालंधर

निम्स युनिवर्सिटी(NIMS) – जयपुर

मद्रास क्रीस्टियन कॉलेज- चेन्नई

डी.ए.व्ही कॉलेज- चंडीगढ़

इग्न्यु(IGNOU) – नई दिल्ली

श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी – नई दिल्ली

वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज- मंडी

सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी- मणिपाल

उत्तराखंड ओपन युनिवर्सिटी – उत्तराखंड

जिवाजी यूनिवर्सिटी – ग्वालियर

करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी- कोटा

वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी- गुजरात

इंडियन स्टेटेस्टिकल यूनिवर्सिटी – कोलकता

डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी – आसाम

के.सी.ई सोसायटी मूलजी जेठा कॉलेज- जलगाँव

जे.एम् पटेल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स,कॉमर्स एंड साइंस – भंडारा

डॉ. आंबेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च – नागपुर

छत्रपती शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी- मुंबई

मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स,कॉमर्स एंड साइंस – औरंगाबाद

धनवते नेशनल कॉलेज – नागपुर

भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी – पुणे

सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी – पुणे

छत्रपती शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी – कानपूर

तिलक महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी – पुणे

अंजुमन डिग्री कॉलेज एंड पीजी सेंटर – भटकल

सेंट जोसेफ कॉलेज – बैंगलोर

आई.टी.एम् युनिवर्सिटी – ग्वालियर

कर्नाटक यूनिवर्सिटी – धारवाड़

यूनिवर्सिटी ऑफ़ अलाहाबाद

गगन कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी – अलीगढ

स्कुल ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड यूनिवर्सिटी – इंदौर

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय – भोपाल

अकैडमी ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी – जबलपुर, इत्यादि….


पी.जी.डी.सी.ए के बाद प्रवेश लेने योग्य कोर्सेस – After P.G.D.C.A Course

इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप निम्नलिखित तौर पर दिए गए कोर्सेस हेतु प्रवेश प्राप्त कर सकते है, जैसा के;

पी.एच.डी – कंप्यूटर एप्लीकेशन

मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन

डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग


पी.जी.डी.सी.ए कोर्स को पूरा करने के बाद रोजगार के अवसर एवं सैलरी – Job Opportunities And Salary After P.G.D.C.A

निचे दिए गए पदों पर आप इस कोर्स के पश्चात काम कर सकते है, जैसा के;

सॉफ्टवेयर डेवलपर

आई.टी सपोर्ट एनालिस्ट

एंड्राइड सॉफ्टवेयर डेवलपर

आई.टी कंसलटेंट

पी.एच.पी डेवलपर

कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट

इन्फॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर

प्रोजेक्ट मैनेजर

सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, इत्यादि…

उपरोक्त दिए गए पदों पर काम करने वाले व्यक्तियों को सालाना लगभग २ लाख से लेकर १० लाख के बिच में सैलरी दी जाती है।जैसा के ये सभी पद निजी एंव सार्वजानिक दोनों भी क्षेत्र में मौजूद होते है,इसलिए पद एवं क्षेत्र अनुसार सैलरी तय की जाती है।


पी.जी.डी.सी.ए कोर्स के विषय पर अधिकतर बार पूछे गये सवाल – Questions on P.G.D.C.A Course

१. मुझे पी.जी.डी.सी.ए कोर्स हेतु प्रवेश लेना है, क्या इसके लिए पात्रता परीक्षा (Entrance  Exam) देना अनिवार्य होता है?

जवाब: नहीं।


२. पी.जी.डी.सी.ए शिक्षाक्रम का अवधी कितना होता है?

जवाब: १ साल।


३. पी.जी.डी.सी.ए कोर्स में प्रवेश हेतु शिक्षा पात्रता क्या होती है?

जवाब: गणित विषय के साथ किसी भी शिक्षा धारा से स्नातक यानि के ग्रेजुएशन की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।


४. मुझे पी.जी.डी.सी.ए का फुल फॉर्म बताइए की क्या होता है?

जवाब: पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन।


५. शिक्षाक्रम पी.जी.डी.सी.ए कोर्स की संरचना किस प्रकार की होती है?

जवाब: सेमिस्टर पैटर्न की।


६. पी.जी.डी.सी.ए शिक्षाक्रम कौनसे स्तर का होता है?

जवाब: पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोमा स्तर का।


७. पी.जी.डी.सी.ए शिक्षाक्रम के फायदे क्या होते है?

जवाब: इस कोर्स को करने से आप कंप्यूटर के क्षेत्र में काफी गहरा ज्ञान प्राप्त करते है,जिसकी बदौलत अकाउंट,बैंकिंग, वेब डेवलपमेंट,सॉफ्टवेयर निर्मिती इत्यादि क्षेत्रो में काम करने का मौका मिल जाता है।


८. क्या पी.जी.डी.सी.ए कोर्स को करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी मिल जाती है?

जवाब: हा।


९. क्या कला शाखा से उत्तीर्ण छात्र पी.जी.डी.सी.ए के लिए प्रवेश पा सकते है?

जवाब: हा, लेकिन ये तभी संभव होता है अगर आपने ग्रेज्युशन शिक्षा के दौरान गणित विषय से डिग्री हासिल की हो।


१०. क्या पी.जी.डी.सी.ए मास्टर डिग्री शिक्षाक्रम होता है?

जवाब: नहीं।