Ashwagandha ke fayde:- प्राचीन काल से ही अश्वगंधा का प्रयोग हमारे स्वस्थ को बेहरत रखने और हमे रोगों से बचाने में किया जाता आ रहा है। पुराने समय से ही हमारे ऋषि और वैद्य इसका उपयोग पौरुष सकती बढ़ने, वीर्य विकार को दूर करने, बलिस्त और हस्ट- पुष्ट शरीर और मन के विकारों को दूर करने में करते आ रहे है। और वर्तमान शोध में भी अश्वगंधा को मानव शरीर के लिए स्वस्थ वर्धक मन गया है। तो चलिए जानते है ashwagandha ke fayde
Ashwagandha – अश्वगंधा क्या है?
Ashwagandha ke fayde
वर्तमान समय के अध्ययनों से पता चला है कि अश्वगंधा हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य वर्धक लाभ पहुंचता है। और यह बात हमारे प्राचीन समय से भी प्रमाणित है की अश्वगंधा मानव स्वस्थ के लिए एक औषधि के रूप में काम करता है। तो चलिए जानते है ashwagandha ke fayde

1. अश्वगंधा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक।
अश्वगंधा का उपयोग लंबे समय से आयुर्वेदिक चिकित्सा में डायबिटीज के उपचार के लिए किया जाता रहा है। एक रिसर्च के अनुसार अश्वगंधा की जड़ों और पत्तियों में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स का उपयोग डायबिटीज को ठीक करने के लिए किया जाता है। इस रिसर्च से यह निष्कर्ष निकाला गया कि अश्वगंधा में एंटीडायबिटिक और एंटीहाइपरलिपिडेमिक गुण होते हैं जो हमारे ब्लड शुगर को मेंटेन करने में सहायक होते है।
2.कर्क रोग में सहायक होता है अश्वगंधा
एक नेचुरोपैथिक डॉक्टर, मैरी विंटर्स ने अपने एक अध्ययन शोध में अश्वगंधा के लिए विशिष्ट टिप्पणी की। उनके अनुसार अश्वगंधा में कैंसर समाप्त करने के गुण होने के कारण, अश्वगंधा का प्रयोग Radiation therapy और chemotherapy के साथ संयोजित कर चिकित्सा जगत में एक नया नीवेन्सन किया जा सकता है। जो कर्क रोग के उपचार में सहायक शिद्ध होगा।
3. अश्वगंधा हमारे बॉडी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे।
कार्बनिक अश्वगंधा (Ashwagandha in Hindi) की जड़ों में, एंटी इन्फ्लैमटॉरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो, हृदय संबंधी समस्याओं के लिए अच्छा होता है। यह हमरे हार्ट की मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाता है, और हमारे बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।
4. तनाव दूर करता है अश्वगंधा
अश्वगंधाअर्क हमारे बॉडी में कोर्टिसोल के स्तर को कम करने का काम करता है और इस प्रकार यह इसमें उपस्थित एंटी-स्ट्रेस गुण को दर्शाता है। अगर कहा जाये तो अश्वगंधा के सेवन करने वाले व्यक्ति को यह शांत और प्रशांत पूर्ण सुखदायक मानसिक शांति प्रदान करता है जो हमें तनाव से दूर रखती है।
5. एंग्जायटी दूर करता है अश्वगंधा
अश्वगंधा से एंग्जायटी कम करने में मदद मिलती है। भारत में, प्राकृतिक अश्वगंधा का उपयोग पारंपरिक रूप से आयुर्वेद में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार के लिए किया जाता है। भारत के चिकित्सा विज्ञान संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में, अश्वगंधा का परीक्षण विशेष रूप से डिप्रेशन के लिए किया गया और इस अध्ययन में लगभग डिप्रेशन और एंग्जायटी के लिए सकारात्मक परिणाम पाए गए।
6. पुरुषों की शक्ति के लिए लाभदायक है अश्वगंधा।
अश्वगंधा हमारे बॉडी के हार्मोन्स टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने के साथ वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करता है।इतना ही नहीं एक अमेरिकी शोध के अनुसार अश्वगंधा काम इक्छा को बढ़ने में सहायक होने के साथ साथ वीर्य में शुक्रणुओं की मात्रा और उनकी गतिशीलता बढ़कर वीर्य की गुणवक्ता को भी बढ़ता है। यही कारण है की हमारे वैदिक ओसधियों में अश्वगंधा को पौरुष सकती बढ़ाने वाला कहा गया है। और आज के समय कपल्स इसका खूब फायदा उठा रहे है।
7. अश्वगंधा गठिया में राहत देने वाला।
अश्वगंधा हमारे बॉडी के पेन को कम करने में भी सहायक होता है। इस लिए ऐसे दर्द निवारक के रूप में भी जाना जाता है। अश्वगंधा हमारे तंत्रिका तंत्र में दर्द के संकेत को रोकने का कार्य करता है। इसके आलावा अश्वगंधा में एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण भी होते हैं। इसी कारण से, कुछ शोधों ने इसे गठिया के विभिन्न रूपों के उपचार में प्रभावी होना दिखाया है।
8. मसल वृद्धि में सहायक
अश्वगंधा हमारे शरीर की मांसपेशियों को शक्ति प्रदान करने और उन्हें ग्रो करने में सहायक होने के साथ साथ शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी सहयक शिद्ध होता है।
9. इम्युनिटी बढ़ाता है अश्वगंधा
अश्वगंधा हमारे इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक साबित होता है। अश्वगंधा का संतुलित सेवन आपके लिए लाभकारी होता है।
10. हार्ट के लिए लाभकारी
अश्वगंधा से हृदय स्वास्थ्य के लिए कई तरह के फायदे हो सकते हैं, जिसमें कुछ उपचार भी शामिल है: उच्च रक्त चाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, छाती में दर्द, दिल की बीमारी, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ आयुर्वेद रिसर्च में प्रकाशित एक मानव अध्ययन में पाया गया कि हृदय स्वास्थ्य के लिए जड़ी बूटी का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है।
11. बैक्टीरिया के संक्रमण को नियंत्रित करने में प्रभावी अश्वगंधा।
आयुर्वेदिक चिकित्सा ग्रंथों के अनुसार, अश्वगंधा मनुष्यों में बैक्टीरिया के संक्रमण को नियंत्रित करने में प्रभावी है। भारत के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी द्वारा 2011 में एक अध्ययन किया गया और पाया गया की अश्वगंधा में एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी है।
12. हमारे दिमाग के लिए लाभकारी, अश्वगंधा।
अध्ययनों से पता चलता है कि अश्वगंधा, किसी चोट से छतिग्रस्त या बीमारी से होने वाली मेमोरी और ब्रेन की समस्याओं को सही करने में काफी सहयोगी है। इसके अलावा बहुत से शोधों से यह भी पता चला है कि यह एंटीऑक्सिडेंट गतिविधि को बढ़ावा देता है जो तंत्रिका कोशिकाओं को हानिकारक मुक्त कणों से बचाता है। जिससे हमारे दिमाग की गतिशीलता अच्छी बानी रहती है और हमारी याददास्त भी मजबूत होती है।
FAQ,s
प्रश्न:- अश्वगंधा कितने दिन तक खाना चाहिए
उत्तर:- अश्वगंधा अनुशासनपूर्वक और संयम से उपयोग करना चाहिए। इसका उपयोग करने के लिए आपको अपने वैद्यकीय पेशेवर की सलाह प्राप्त करना चाहिए, जिसके आधार पर आप अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विधिवत खाना चाहिए।
प्रश्न:- अश्वगंधा के नुकसान
उत्तर:- अश्वगंधा अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से यह गैस, उलटी, दस्त और मितली जैसी समस्या उत्पन कर सकता है।
प्रश्न:- अश्वगंधा कितने दिन में असर दिखाता है
उत्तर:- कुछ मामलों में अश्वगंधा का असर एक सप्ताह के के बाद या कभी कभी 15 20 में ही दिखने लगता है।
प्रश्न:- अश्वगंधा पाउडर प्राइस
उत्तर:- 1 Kg. अश्वगंधा पाउडर का वर्तमान दाम ₹1,025.00 और 200 ग्राम का प्राइस ₹296.00 और 400 ग्रा. ₹477.00 है।
प्रश्न:- अश्वगंधा नीमच मंडी आज का भाव
उत्तर:- नीमच मंडी में अश्वगंधा मीडियम का न्यूनतम 18000 ₹ तथा अधिकतम 34000 ₹ भाव है।
प्रश्न:- अश्वगंधा का भाव आज का 2023
उत्तर:- 34000 ₹
प्रश्न:- अश्वगंधा में परहेज
उत्तर:- अश्वगंधा (Ashwagandha) में परहेज (Precautions) कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक हो सकता है:-
- यदि आपको अश्वगंधा की किसी भी सामग्री से एलर्जी हो रही है, तो उसका सेवन न करें.
यदि आपको शरीर में किसी प्रकार का संक्रमण है, तो अश्वगंधा से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। - गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान अश्वगंधा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें.
कपालभाती, उज्जायी प्राणायाम, इत्यादि करने वाले लोगों को अश्वगंधा के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। - यदि आपको डायबिटीज, हार्ट रोग, या किडनी संबंधी समस्या है, तो मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर को बताएं कि आप अश्वगंधा का सेवन कर रहे हैं।
मुझे उम्मीद ही की यह जानकारी ashwagandha ke fayde आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें। और इस पोस्ट को ओर लोगों के साथ भी शेयर करें। आपने हमें इतना समय दिया आपका आपका बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें :-
पेट के लिए पपीता खाने के फायदे
पेट की सभी समस्याओं में एलोवेरा जूस के लाभ।