भारत का गृहमंत्री कौन है – bharat ke grah mantri kaun hai

bharat ke grah mantri kaun hai:-दोस्तों आज हम आपको भारत के गृहमंत्री के बारे में बताने जा रहे हैं इसके साथ ही हम अभी तक भारत में आजादी के बाद कितने ग्रह मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान गृहमंत्री का जन्म कहां हुआ उनके माता-पिता कौन हैं गृह मंत्री का क्या क्या कार्य होता है इन सब के बारे में जानकारी देंगे अगर आपको हमारे कर दी है जानकारी अच्छी लगती है तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक फॉरवर्ड कीजिए और ऐसी और जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर लीजिए।

भारत का गृहमंत्री कौन है

अमित शाह- हम आपको बता दें कि वर्तमान में हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाह जी हैं। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को गुजराती परिवार में हुआ था श्रीमती कुसुमबेन इनकी माता है और श्री अनिलचंद्र शाह इनके पिता है।

bharat ke grah mantri kaun hai
bharat ke grah mantri kaun hai

हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने 30 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया था इनसे पहले देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह थे जिन्होंने 26 मई 2014 को पदभार ग्रहण किया था तथा 30 मई 2019 तक इस पद पर कार्यरत रहे। स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी थे बल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।

गृहमंत्री किसे कहते हैं

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के मुखिया को गृहमंत्री कहा जाता है गृह मंत्री का कार्य भारत के आंतरिक सुरक्षा की मामलों को देखना होता है। गृह मंत्रालय की शुरुआत आजादी के बाद सन 1947 में रक्षा मंत्रालय को बनाया गया जिसके जिसके राजनैतिक प्रमुख होते हैं कैबिनेट मंत्री जिन्हें हम होम मिनिस्टर या गृहमंत्री भी कहते हैं तथा जिनके प्रशासनिक प्रमुख होते हैं गृह सचिव।

गृह मंत्री के क्या क्या कार्य होते हैं

हम आपको गृहमंत्री के कार्यों के बारे में जानकारी देंगे जो इस प्रकार हैं-

तो हम आपको बता दें कि भारत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक गृह मंत्रालय है। गृह मंत्रालय, राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए देश की सुरक्षा, तथा शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों को जन शक्ति एवं वित्तीय सहायता, तथा मार्गदर्शन प्रदान करता है।

* सारे देश के गृहमंत्री का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों की देखरेख करना

* देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना तथा घरेलू शांति बनाए रखना

* इमरजेंसी मामलों में फंसे हुए लोगों को निकालना

* देश में इनैक्टिव बॉर्डर सिक्योरिटी रखना

* केंद्र से संबंधित मामलों को सुलझाना

* तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को देखना

गृह मंत्रालय के विभाग

भारत सरकार के नियम 1961 के अंतर्गत गृह मंत्रालय के विभाग निम्नलिखित हैं

  1. आन्तरिक सुरक्षा विभाग: पुलिस, जिसमें IB intelligence bureau BPRD research and bureau of police research and development NCRB National crime record bureau, कानून और व्यवस्था तथा पुनर्वास संबंधी कार्य देखता है।

2. राज्य विभाग: राज्य विभाग अंतर्राज्य संबंधों केन्द्र राज्य संबंधों, तथा संघ राज्य क्षेत्रों तथा स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन यह सब मामले देखता है।

3. गृह विभाग: गृह विभाग राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के संबंधी सूचना, प्रधानमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना आदि का कार्य देखता है।

4. जम्मू एवं कश्मीर कार्य विभाग: जम्मू एवं कश्मीर राज्य से संबंधित सभी संवैधानिक मामले तथा राज्य से संबंधित अन्य सभी मामलों को देखता है, तथा उन मामलों को नही देखता जो विदेश मंत्रालय से संबंधित हैं।

5. सीमा प्रबंधन विभाग: सीमा प्रबंधन विभाग द्वारा तटवर्ती सीमाओं के साथ साथ सीमा प्रबंधन का कार्य देखता है।

6. राजभाषा विभाग: राजभाषा से संबंधित संविधान तथा राजभाषा अधिनियम, 1963 के कार्यान्वयन का कार्य देखता है।

भारत के गृह मंत्री की सूची

स्वतंत्र भारत से अब तक देश में रहे गृह मंत्रियों की सूची इस प्रकार है

नाम कार्य काल
सरदार वल्लभभाई पटेल02 सितम्बर 1946 15 दिसम्बर 1950
सी. राजगोपालाचारी26 दिसम्बर 1950 25 अक्टूबर 1951
कैलाश नाथ काटजू 1951 1955
गोविंद बल्लभ पंत10 जनवरी 1955 07 मार्च 1961
लाल बहादुर शास्त्री4 अप्रैल 1961 29 अगस्त 1963
गुलजारीलाल नंदा 29 अगस्त 1963 14 नवम्बर 1966
यशवंतराव चव्हाण14 नवम्बर 1966 27 जून 1970
इंदिरा गांधी 27 जून 1970 04 फरवरी 1973
उमा शंकर दीक्षित 04 फरवरी 1973 1974
कासू ब्रह्मानंद रेड्डी1974 24 मार्च 1977
चरण सिंह24 मार्च 1977 01 जुलाई 1978
मोरारजी देसाई01 जुलाई 1978 28 जुलाई 1979
यशवंतराव चव्हाण28 जुलाई 1979 14 जनवरी 1980
ज्ञानी जेल सिंह 14 जनवरी 1980 22 जून 1982
आर. वेंकटरमन 22 जून 1982 02 सितम्बर 1982
प्रकाश चंद्र सेठी 02 सितम्बर 1982 19 जुलाई 1984
पी. वी. नरसिंह राव 19 जुलाई 1984 31 दिसम्बर 1984
शंकरराव चव्हाण31 दिसम्बर 1984 12 मार्च 1986
पी. वी. नरसिंह राव12 मार्च 1986 12 मई 1986
सरदार बूटा सिंह12 मई 1986 02 दिसम्बर 1989
मुफ्ती मोहम्मद सईद1989 10 नवम्बर 1990
चंद्रशेखर 10 नवम्बर1990 21 जून 1991
शंकरराव चव्हाण21 जून 1991 से 16 मई 1996
मुरली मनोहर जोशी16 मई 1996 01 जून 1996
एच.डी. देवेगौड़ा 01 जून 1996 29 जून 1996
इंद्रजीत गुप्ता29 जून 1996 19 मार्च 1998
एल.के. आडवाणी19 मार्च 1998 22 मई 2004
शिवराज पाटिल 22 मई 2004 30 नवम्बर 2008
पी. चिदंबरम30 नवम्बर 2008 31 जुलाई 2012
सुशील कुमार शिंदे31 जुलाई 2012 26 मई 2014
राजनाथ सिंह26 मई 2014 30 मई 2019
अमित शाह30 मई 2019 पदस्थ

 

गृहमंत्री से संबंधित FAQ,s

गृहमंत्री से संबंधित कुछ प्रश्न एवं उत्तर इस प्रकार हैं-
प्रश्न1:- भारत के गृह मंत्री से शिकायत कैसे करें उत्तर आम लोगों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम चलाया जा रहा है इस कंट्रोल रूम में 1930 और 1944 नंबरों पर फोन करके कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है

प्रश्न 2:- गृह मंत्रालय के अंदर क्या-क्या आता है उत्तर गृह मंत्रालय के अंदर देश की आंतरिक सुरक्षा सीमा प्रबंधन केंद्र राज्य संबंध संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वालों का प्रबंधन आदि महत्वपूर्ण है

प्रश्न 3:- गृहमंत्री को अंग्रेजी में क्या कहते हैं
उत्तर:- गृहमंत्री को अंग्रेजी में होम मिनिस्टर कहते हैं

प्रश्न 4:- भारत में कितने मंत्रालय हैं
उत्तर:- भारत में 58 केंद्रीय मंत्रालय तथा 93 विभाग हैं

प्रश्न 5:- होम मिनिस्टर कैसे बने
उत्तर:- भारत में हर 5 साल में चुनाव होते हैं तथा जिस पार्टी की सरकार बहुमत में आती है उसी का हो मिस्टर बनाया जाता है

भारत सरकार के अन्य मंत्रियों के बारे में

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक पहुंचाएं तथा हमारे वेबसाइट usefulgyan.com को सब्सक्राइब करें ताकि आगे आने वाली और भी जानकारी आपको मिल सके

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular