भारत में कितने जिले हैं:- दोस्तों आज हम आपको भारत में कुल कितने जिले हैं उसके बारे में जानकारी देंगे। भारत देश के किन किन राज्यों में कौन-कौन से जिले हैं तथा किन-किन केंद्र शासित प्रदेशों में कितने जिले हैं इसके बारे में जानकारी देंगे अगर आपको भारत देश में कितने जिले हैं इसके बारे में जानकारी चाहिए तो, usefulgyan.com को सब्सक्राइब कर लीजिए।
भारत में कितने जिले हैं – bharat mein kitne jile hai
bharat mein kitne jile hai, भारत में कुल जिले की संख्या 766 है। 766 जिले जिनमें से 721 जिले राज्यों के हैं तथा 45 जिले केंद्र शासित प्रदेशों के हैं पता हम आपको बता दें कि भारत देश में लौकी सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश राज्य में है तथा न्यूनतम संख्या गोवा राज्य में स्थित है।

जिलों की संख्या समय अनुसार परिवर्तित होती रहती है हम 2001 की बात करें तो जिलों की संख्या 593 हुआ करती थी जबकि यह संख्या 2011 में बढ़कर 640 हो गई।
जैसे कि आपको पता है कि 5 अगस्त 2019 से पहले जम्मू कश्मीर को एक राज्य का दर्जा दिया गया था परंतु 5 अगस्त 2019 से जम्मू और कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है जिनके नाम जम्मू कश्मीर और लद्दाख हैं
अब हम आपको राज्य तथा उस राज्य में स्थित जिलों की संख्या के बारे में जानकारी देंगे
गोवा – 2
त्रिपुरा – 8
केरल – 14
असम – 35
पंजाब – 23
बिहार – 38
गुजरात – 33
उड़ीसा – 30
महाराष्ट्र – 36
मेघालय – 12
मणिपुर – 16
नागालैंड – 16
सिक्किम – 6
मिजोरम – 11
तेलंगाना – 33
कर्नाटक – 31
झारखंड – 24
हरियाणा – 22
उत्तराखंड – 13/17
राजस्थान – 33
आंध्र प्रदेश – 26
छत्तीसगढ़ – 33
मध्य प्रदेश – 52/55
तमिलनाडु – 38
उत्तर प्रदेश – 75
पश्चिम बंगाल – 23/30
हिमाचल प्रदेश – 12
अरुणाचल प्रदेश – 26
कुल संख्या = 721/735*
भारत के केंद्र शासित प्रदेश तथा जिलों की संख्या
दिल्ली – 11
पांडिचेरी – 4
चंडीगढ़ – 1
लद्दाख – 2
लक्ष्यदीप – 1
जम्मू कश्मीर – 20
अंडमान और निकोबार- 3
दादर नगर हवेली व दमन दीप – 3
कुल संख्या = 45
कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां पर जिलों की संख्या अभी प्रस्तावित है वे राज्य इस प्रकार हैं
1 उत्तराखंड:- उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां पर जिलों की संख्या प्रस्तावित है उनके नाम इस प्रकार हैं। दोस्तों हम आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य में नए जिले बनाए जा रहे हैं उनकी संख्या 4 है लेकिन यह जिले आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं है। उत्तराखंड राज्य में प्रस्तावित 4 जिलों के नाम इस प्रकार हैं – डीडीहाट, कोटद्वार, रानीखेत और यमुनोत्री है।
2 मध्य प्रदेश:- मध्य प्रदेश भी एक ऐसा राज्य है जहां पर जिलों की संख्या प्रस्तावित है मध्यप्रदेश राज्य में प्रस्तावित जिलों की संख्या तीन हैं – नागदा, चाचौड़ा और मेहर, ये तीन जिले वर्तमान में प्रस्तावित हैं, ये आधिकारिक रूप से क्रियाशील नहीं हैं। उज्जैन से नागदा जिला, गुना से चाचौड़ा जिला और सतना से मेहर जिला बनेगा।
दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक जरूर भेजें धन्यवाद