Billi ke shubh sanket:- बिल्ली का शुभ संकेत पुराने समय से ही हमारे बुजुर्ग लोग शुभ और अशुभ शगुन की धारणाएँ मानते आ रहे है। और आज भी लोग इन्हें उसी तरह मानते हैं जैसे पुराने ज़माने में हमारे दादा दादी ,या नाना नानी मानते थे। जैसे की यदि बिल्ली रास्ता काट से तो बहुत ऐसे लोग है जो अपना रास्ता बदल देते है। आज हम जानेंगे billi ke shubh sanket, cat sneezing के मतलब
बिल्ली रास्ता काट दे तो क्या करें ?
billi ke shubh sanket – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली को राहु की सवारी माना जाता है। इसलिए बिल्ली रास्ता काट जाए तो ‘रां राहवे नम:’ मंत्र बोलकर भी आप उस रास्ते पर आगे निकल सकते हैं। इससे आपकी यात्रा में कोई बाधा नहीं होगी।

Billi ke shubh sanket – बिल्ली का शुभ संकेत
1. यदि काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन होता है। व्यक्ति का काम नहीं बनता, उसे कुछ कदम पीछे हटकर आगे बढ़ना चाहिए।
2. किसी कार्य पर जाते समय बिल्ली बाईं ओर दिखे तो शुभ संकेत होता है।
3. यदि दीपावली के दिन बिल्ली घर में आए तो यह शुभ संकेत है। इससे घर में धन का आगमन होता है।
4. यदि सोते समय अचानक बिल्ली शरीर पर गिर पड़े तो अपशकुन होता है।
5. बिल्ली का रोना, लड़ना व छींकना भी अपशकुन है।
6.बिल्ली पालना अशुभ है, क्योंकि बिल्ली वीराना पसंद करती है। दंतकथाओं के अनुसार बिल्ली दुआ करती है कि सब अंधे हो जाएं और मैं दूध पी जाऊं।
7. बिल्ली यदि घर में बच्चे दे तो शुभ होता है।
मुझे उम्मीद है आपको ये सभी शकुन एवं अपशकुन के बारे में जानने की लालसा इस लेख से पूरी हुई होगी हमने आपके लिए सपनों का मतलब, शरीर के अंगों में तिल का अर्थ और शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या फल, मतलब होता है पर भी आर्टिकल लिखा है उन्हें पढ़कर भी आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते है।
आपने हमे इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।