भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और प्रथम अध्यक्ष | BJP ki sthapna kab hui

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई (BJP ki sthapna kab hui):- भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।

अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ,

परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्रता प्राप्ति तथा देश विभाजन के साथ ही देश में एक नई राजनीतिक परिस्थिति उत्पन्न हुई।

BJP ki sthapna kab hui
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई

भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर, 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी की अध्यक्षता में दिल्ली के राघोमल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में हुई।

1967 में पहली बार भारतीय जनसंघ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय राजनीति पर लम्बे समय से बरकरार कांग्रेस का एकाधिकार टूटा, जिससे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय हुई।

 भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे

भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गई।

1996 के आम चुनावों में भाजपा को लोकसभा में 161 सीटें प्राप्त हुईं। भाजपा ने लोकसभा में 1989 में 85, 1991 में 120 तथा 1996 में 161 सीटें प्राप्त कीं। भाजपा का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा था।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा सरकार ने 1996 में शपथ ली, परन्तु पर्याप्त समर्थन के अभाव में यह सरकार मात्र 13 दिन ही चल पाई।

इसके बाद 1998 के आम चुनावों में भाजपा ने 182 सीटों पर जीत दर्ज की और श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने शपथ ली।

भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है।

पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।

बीजेपी सांसद लिस्ट

2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोक सभा चुनाव में बड़ी बहुमत हासिल की थी और कई सांसदों को सत्ता में रखी गई थी। आप बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट देखकर इस विषय में अपडेट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस साईट सभी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। https://www.bjp.org/hi/lok-sabha-members

बीजेपी की सरकार कहां-कहां है

भाजपा पार्टी की सरकार पहली बार साल 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी थी। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी से पहले और भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने थे।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है। जहां पार्टी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य किये और निर्णय लिए जाते है।

वर्तमान में भाजपा पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के साथ-साथ भारत के कुल 29 राज्यों में से 11 राज्यों में बनी है। इसके अलावा 4 राज्यों में बीजेपी की सहयोगी सरकार बनी हुई है,

इन चार राज्यों में महाराष्ट्र, नगालैंड, पुदुचेरी और सिक्किम शामिल है, जहां बीजेपी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं हैं। भारत में भाजपा सरकार की राज्यवार शासित प्रदेशों की पूरी सूची नीचे दी गई है

1 अरुणाचल प्रदेश – भारतीय जनता पार्टी

2 असम – भारतीय जनता पार्टी

3. गोवा – भारतीय जनता पार्टी

4 गुजरात – भारतीय जनता पार्टी

5 . हरियाणा – भारतीय जनता पार्टी

6 . मध्य प्रदेश – भारतीय जनता पार्टी

7 . महाराष्ट्र – शिवसेना का शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन

8 . मणिपुर – भारतीय जनता पार्टी

9 . त्रिपुरा – भारतीय जनता पार्टी

10 . उत्तर प्रदेश – भारतीय जनता पार्टी

11.  उत्तराखंड – भारतीय जनता पार्टी

इसके अलावा 4 राज्यों में बीजेपी की सहयोगी सरकार बनी हुई है :- 

1. महाराष्ट्र  – एकनाथ शिंदे – शिवसेना का शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन

2. नागालैंड  – नेफ्यू रियो (एनडीपीपी) –  नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी+नागा पीपुल्स फ्रंट + भारतीय जनता पार्टी

3. पुदुचेरी  – एन. रंगास्वामी (एआईएनआरसी) – अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस + भारतीय जनता पार्टी

4. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग (एसकेएम) –  सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा + भारतीय जनता पार्टी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular