दही जमाने की विधि | dahi jamane ki vidhi

dahi jamane ki vidhi – घर पर दही जमाते वक्त लोग सबसे ज्यादा इस बात से परेशान रहते हैं कि दही तो जम जाता है लेकिन उसके ऊपर की परत चिकनी नहीं होती।तो यदि आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो जाने दही जमाने की परफेक्ट विधि।

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा लोग दही का सेवन करते हैं। रोजाना बाजार से दही खरीदकर खाना आपकी पॉकेट पर भारी पड़ेगा। 

यदि आप dahi jamane ki vidhi सही से जानते है तो ऐसे में घर पर ही दही जमाने से आपकी पॉकेट पर भारी भी नहीं पड़ेगा और आप बाजार जैसे दही का स्वाद घर बैठे ही उठा सकते हैं। 

हालांकि घर पर दही जमाते वक्त लोग सबसे ज्यादा इस बात से परेशान रहते हैं कि दही तो जम जाता है लेकिन उसके ऊपर की परत चिकनी नहीं होती। 

साथ ही आपके द्वार बनाई दहीं पानी छोड़ देती है। अगर आपके साथ भी घर पर दही जमाते वक्त यही होता है तो इसका मतलब ये है कि आप दही को जमाते वक्त कुछ गलती कर रहे हैं। 

जिसकी वजह से दही की ऊपरी परत बाजार जैसी नहीं दिख रही। जानें वो गलती क्या है और कैसे आप घर पर ही dahi jamane ki shi vidhi से बाजार जैसा दही आसान तरीके से जमा सकते हैं। 

Dahi jamane ki vidhi

Dahi jamane ki vidhi

घर पर दही जमाने के लिए जरूरी चीजें

दूध- फुल क्रीम

दो चम्मच दही

दही जमाने की विधि – सबसे पहले एक बर्तन में फुल क्रीम दूध को गरम कर लें। दही कितना जमाना है उसी के अनुसार आप दही लें। अगर आपको आधा किलो दही जमाना है तो आधा लीटर दूध लें और एक किलो दही जमाना है तो एक लीटर फुल क्रीम दूध लें। दूध को खौला लें। इसके बाद दूध को उस बर्तन में रखें जिसमें आपको दही जमाना है। 

 

अब एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच दही को चम्मच से फेट लें। दही को जमाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि दूध हल्का गरम हो। अक्सर लोग यही गलती कर देते हैं कि दूध के एकदम ठंडा होने पर उसमें दही जमाते हैं। इसके साथ ही एक और गलती करते हैं कि दूध फुल क्रीम नहीं लेते। फुल क्रीम दूध से दही एकदम बाजार जैसा चिकना जमता है। 

 

जब दूध हल्का गरम हो तो उसमें फेटा हुआ दो चम्मच दही मिला दें। अब इस बर्तन को ऐसी जगह पर ढककर रखें कि कोई इसे हिलाए नहीं। दही को जमने के लिए 4 से 5 घंटे लगते हैं। आप चाहे तो सोने से पहले दही को जमा दें और अगले दिन सुबह उठेंगे तो आपको दही जमा हुआ मिलेगा। 

 

घर पर गाढ़ा दही जमाने के आसान तरीके

बाज़ार में बिकने वाला दही कितना असली है और कितना मिलावटी, इसका पता लगाना मुश्किल है इसलिए कोशिश करें कि दही घर में ही जमाएं

बाज़ार में दही आसानी से उपलब्ध होता है। लेकिन अगर आप सेहत को लेकर बहुत जागरुक हैं और शुद्ध दही खाना चाहते हैं, तो आप घर में भी दही जमा सकते हैं। घर में जमा दही सस्ता भी पड़ता है, और अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो वो गाढ़ा भी बन सकता है। इस लेख में हम आपको घर में दही जमाने के तरीके और दही को गाढ़ा करने के टिप्स बताएंगे।

 

दही जमाने के तीन तरीके

आइये अब हम जानते हैं कि किन 3 तरीकों से आप घर में दही जमा सकते हैं। इनमें दही जमाने के आम तरीके भी हैं, और कुछ बहुत ख़ास तरीके भी।

1) पुराने दही से दही जमाएं

ये दही जमाने का सबसे बेसिक तरीका है। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास थोड़ा सा पुराना और थोड़ा खट्टा दही रखा हुआ हो, जिसकी मदद से नया दही जमाया जाएगा। दूध अच्छी तरीके से उबालें। फिर उसे ठंडा कर लीजिए। जब वो गुनगुना हो तो उसमें कुछ चम्मच पुराना दही मिलाएं। उसके बाद उसे रातभर या 7-8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दें। 

 

2) अवन में दही जमाएं

अगर आपके पास दही जमाने के लिए कम वक्त है तो आप अपने माइक्रोवेव अवन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक माइक्रोवेव बर्तन में कुछ चम्मच दही डालें और ऊपर से अलग से गर्म करके ठंडा किया हुआ दूध डाल दें। माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर 2 मिनट के लिए प्रीहीट करें। स्विच ऑफ करके उसमें ये दूध-दही वाला बर्तन उसमें रख दें। इत तरीके से दही 3-4 घंटों में ही जम जाएगा।

 

3) लार्च मिर्च का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास दही जमाने के लिए पुराना दही नहीं है, तब भी आप दही जमा सकते हैं। इसके लिए दूध उबालकर ठंडा करें। फिर उसमें 3-4 सूखी लाल मिर्च डाल दें। 8-9 घंटों में दही जम जाएगा। इससे जमने वाला दही ज्यादा गाढ़ा तो नहीं होता, लेकिन फिर भी दही जम जाता है। बाद में उस दही से नया गाढ़ा दही जमाया जा सकता है।

 

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर का जमाया दही बाज़ार के दही की तरह गाढ़ा हो, तो आपको इन टिप्स को अपना सकते हैं।

 

दूध को देर तक उबालना

आमतौर पर लोग घर में दही जमाते हुए पहले दूध को उबालते हैं (200 डिग्री फैरेनहाइट तापमान पर) फिर उसके बाद ठंडा करके उसमें थोड़ी पुरानी या खट्टी दही मिला देते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी दही बहुत गाढ़ी और क्रीम जमें तो आपको दूध को 200 डिग्री फैरेनहाइट पर तकरीबन 20 मिनट तक पकाना होगा। दूध की मात्रा के हिसाब से ये वक्त बढ़ाया भी जा सकता है। इससे दूध में मौजूद नमी उड़ जाती है और जो बचता है वो सॉलिड होता है। इस तरीके से दूध पकाकर अगर दही जमाया जाएगा तो वो आम दही से बहुत ज्यादा गाढ़ा होगा। 

 

दही को जमने के लिए ज्यादा वक्त दें

बहुत से लोग कहते हैं कि दही को जमते ही तुरंत ठंडी जगह में रख देना चाहिए या फिर उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर दही को ज्यादा देर तक के लिए जमने के लिए रखा जाएगा तो वो ज्यादा खट्टी होगी। जबकि दही को ज्यादा देर जमाने से वो ज्यादा गाढ़ा जमती है। आमतौर पर इसे जमाने के लिए कम से कम 7 घंटे का वक्त तो दिया ही जाना चाहिए।

 

दही को छानना

अगर आपको लग रहा है कि आपकी दही में पानी ज्यादा है तो आप इसके लिए छानने की विधि का इस्तेमाल करें। ग्रीक-स्टाइल योगर्ट के लिए ऐसा ही किया जाता है। आप इसे किसी भी तरीके से कितनी भी देर तक छान सकते हैं। जितना गाढ़ा दही आपको चाहिए, उतना ज्यादा इसे छाना जा सकता है।

 

मिल्क पाउडर मिलाएं

अगर आपका दूध फुल क्रीम नहीं है तो ऐसे में गाढ़ा दही जमाना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। इस स्थिति में आपके पास एक आइडिया ये है कि आप दूध को उबालने से पहले उसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर अच्छी तरीके से मिला दें। इसकी मदद से आपका दही काफी गाढ़ा जम सकता है। लेकिन ध्यान रखें, मिल्क पाउडर कुछ चम्मच ही मिलाएं, बहुत ज्यादा नहीं।

 

जिलेटिन मिलाएं

अगर किचन में जिलेटिन है, तो आपका दही ज़रूर गाढ़ा जमेगा। जी हां, जिलेटिन की मदद से दही को गाढ़ा और क्रीमी बनाया जा सकता है। शुरुआत में एक्सपेरिमेंट के तौर पर आधे से एक चम्मच जिलेटिन मिलाएं। पहले जिलेटिन को थोड़े से दूध में मिलाएं, भीगने दें। फिर जब बाकी दूध गर्म होने लगे तो इसे मिला लें।

 

 मीठा दही जमाने का तरीका(meetha dahi kaise jamate hain)

मीठा दही जमाने का तरीका:- बहुत सारे लोग तो घर पर दही जमाते हैं क्योंकि घर में जमा दही बाजारी के मुकाबले मीठा होता है लेकिन कई बार गृहिणियों को दही के खट्टे हो जाने की समस्या आती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि घर पर मीठा दही कैसे जमाए।

दही जमाने की विधि | dahi jamane ki vidhi

 

मीठा दही बनाने के लिये सामग्री :

चार बड़े चम्मच दही,

दूध एक लीटर ,

चीनी 250 ग्राम |

मीठा दही बनाने की विधि :

दूध को तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाये , एक -एक मिनट के बाद दूध को बड़े चम्मच से चलाते रहें |

जब दूध आधा रह जाये तो चूल्हे से उतारकर ठंडा करें |

अब एक दुसरे बर्तन में चीनी डालकर धीमी आंच पर भूनें और थोड़ा ब्राउन होने पर आंच से उतार लें , दूध में डाल दें |

अब चीनी को भली-भांति मिक्स कर दही डालकर मिलाएं |

अब मिटटी के बर्तन में इस दूध -दही-चीनी के मिश्रण को डालकर सुरक्षित स्थान पर दही जमने के लिए रख दें |

दही जम जाने पर 20 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें और इस मीठे ठन्डे-ठन्डे दही का लुत्फ़ उठायें|

# मीठा दही ज़माने के लिए इन बातों का ध्यान रखें  

ताजे दूध का करें इस्तेमाल

सबसे पहले तो ध्यान रखें कि दही जमाने वाला दूध ताजा होना चाहिए, क्योंकि दूध जितना ताजा होगा दही भी उतनी देर तक मीठा और ताजा रहेगा। एक दिन पुराने दूध का जमा हुआ दहीं जल्द खट्टा हो जाता है।

 

चीनी-मिट्टी के बर्तन में जमाए दही

दही को मीठा और ताजा बनाने के लिए चीनी-मिट्टी के बर्तन का ही उपयोग करें, चीनी मिट्टी के बर्तन की तासीर ठण्डी होती है, उसमें दही मीठी और अच्छे से जमती है। दही को उसी बर्तन में पड़ा रहने दें, जिससे दही खट्टी बिल्कुल नहीं होगी।

 

हल्के कोसे दूध को लगाए जामन

ज्यादा गर्म दूध को कभी भी जामन न लगाए, क्योंकि दही चाहे जितनी भी मीठी क्यों ना हो उसमें कुछ प्रतिशत खट्टास तो होती ही है, जब ज्यादा गर्म दूध दही के संपर्क में आता है तो उसमें खट्टे होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्मियों में यह संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

 

गर्मियों में कम समय में जमता है दही

गर्मियों में तकरीबन 4 से 5 घंटे में दही जम जाती है इसलिए शाम 5 बजे के करीब दूध को जामन लगा कर रख दीजिए, ताकि रात 9-10 बजे के करीब दही पूरी तरह जम चुका हो और आप उसे फ्रिज में रख कर ही सोए। क्योंकि रात भर दहीं बाहर पड़ा रहने से भी खट्टा हो जाता है।

 

साफ सफाई का करें ध्यान

दही जमाने वाला बर्तन पूरी तरह से साफ होना चाहिए, दही में वैसे भी गुड बैक्टीरिया होता है, इसलिए ध्यान रखें कि हर बार दही खत्म करने के बाद बर्तन को अच्छी तरह से धोकर साफ करें। उसके बाद ही अगली बार दही जमाए। इन सब बातों का ध्यान रखें आपका दही कभी भी खट्टी नहीं जमेगी।

 

मीठा दही जमाने के लिए अपनाएं ये किचन टिप्स

दही को जमाते वक्त एक ही डर रहता है कि दही खट्टा न हो जाए, या फिर दही पतला न रह जाए। यह समस्या ज्यादातर घरों में गर्मियों के दौरान देखने को मिलती है। चलिए आज आपको बताते हैं गर्मियों में दही जमाने का एक दम परफेक्ट तरीका, जिससे आपका दही एक दम मीठा, सैट और मलाईदार जमेगा

 

फुल फैट दूध

सबसे जरूरी बात दही हमेशा फुल फैट या फिर गाय के दूध का जमाए। साथ ही ध्यान रखें कि जिस दही से जामन लगाने जा रही हैं, वह दही स्वाद में खट्टा तो नहीं। थोड़ा सी खट्टी जामन आपके पूरे दही का स्वाद खराब कर सकती है। तो हमेशा फुल फैट दूध और जामन लगाने वाले दही का विशेष तौर पर ध्यान रखें, फिर आपका दही कभी खट्टा या फिर पतला नहीं रहेगा।

 

चुनें सही बर्तन

गर्मियों में दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन बहुत फायदेमंद रहता है। इसमें जमने वाला दही शरीर को बहुत सारे फायदे भी देता है। मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के लिए दूध को अच्छी तरह गर्म कर लें, फिर जब दूध ठंडा हो जाए, तो बर्तन के चारों तरफ जामन लगाकर दूध को बर्तन में पलट दें। फिर बर्तन को हिलाए नहीं, एक ही जगह पर प्लेट के साथ ढककर रख दें।

 

सही वक्त का रखें ध्यान

कुछ लोग 4-5 घंटे दही जमने के लिए रखने के बाद, तुरंत उसका सेवन कर लेते हैं। मगर आपको चाहिए कि शाम 5-6 बजे दही को जामन लगाएं, रात 11 बजे तक दही जमकर तैयार हो जाएगा, फिर दही को फ्रिज में ढककर रख दें, सुबह तक एक दम ताजा और मलाईदार दही आपको खाने को मिलेगा। दही को एक दम से ही न परोसे,ऐसे में दही पानी भी छोड़ सकता है।

सही जगह का चुनाव

गर्मियों में दही जमाने के लिए ज्यादा कष्ट नहीं करना पड़ता, इसके लिए बस बर्तन को आप किसी भी कोने में रख दें, आपका दही आसानी से जम जाएगा। सर्दियों में ध्यान रखें कि जिस बर्तन में दही जमाए उसे किसी गर्म कपड़े के साथ आवश्य ढक दें। सर्दी की वजह से भी दही को जमने में समय लगता है, ऐसे में इस बात का ध्यान जरूर रखें।

उम्मीद है दही dahi jamane ki vidhi से सम्बन्धित ये सभी जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी धन्यवाद। 

 

Scroll to Top