डिप्रेशन कम करने के लिए क्या खाएं? | Depression diet foods in Hindi

आयरन फोलेट और विटामिन B12 शरीर में सेरोटोनिन बनाने में मदद करते है। सेरोटोनिन केमिकल हमारे मूंड को प्रभावित करता है। डॉ.  रैमसे और नायडू ने मष्तिस्क को सेहत मंद रखने और तावन को दूर भागने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदर्थों का कॉम्बिनेशन तैयार किया है। इसमें सीफूड, हरी सब्जियाँ, फल, नट्स और बीन्स साथ में डार्क चॉकलेट भी शामिल है।

डिप्रेशन कम करने के लिए क्या खाएं?

 

डिप्रेशन कम करने के लिए क्या खाएं? :-

१. हरा पत्तेदार सलाद
हरी पत्तेदार सब्जियों में अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते है। पालक, चुकंदर और सलाद में फाइबर, विटामिन सी, और विटामिन A होता है। आप इन्हें शूप के रूप में भी ले सकते है, और पोषण से भरे इन जूस के बारे में तो हमे पहले ही आपको बता दिया है। सप्ताह में एक बार समुद्रय शैवाल की थोड़ी मात्रा भी भोजन में शामिल की है। इसमें आयोडीन, फइबर, जिंक और फाइटो नूट्रिशियन्स ( प्राकृतक रसायन ) भी होता है।

२. अलग अलग रंग के फल – सब्जियां
भोजन में जितने अधिक रंग होंगे दिमाग के लिए यह उतना ही अच्छा होगा। लाल मिर्च, ब्लूबेरी, ब्रोकली और बैगन जैसे फल और सब्जियां हमरी याददास्त, नींद, और मूंड प्रभावित करते है आप चाहें तो अपने भोजन में एवोकाडो को भी शामिल कर सकते है क्योंकि ये हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत होता है। ये अन्य सब्जियों से फाइटोनूट्रिशियन्स के अवशोषण को बढ़ता है।

३. सी फ़ूड, चिया सीड्स

सी फूड विटामिन बी12, सेलेनियम, आयरन, जिंक और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते है। अगर आप शाकाहारी है तो चिया सीड्स ,फ्लैक्स सीड्स और समुद्री सब्जियाँ ओमेगा – 3 एस ले सकते है।

४. बीन्स और नट्स
रोज खाने में आधा कप बीन्स, मेवा और बीज खाए। काजू , बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज सहित मेवे बेहतरीन स्नेक है। इन्हें फ्राई व्यंजन और सलाद में मिलाकर भी लिया जा सकता है दाल और फलियाँ शूप और सलाद में शामिल की जा सकती है। ये सभी एंग्जाइटी को काम करने मदद करता है।

५. हल्दी और काली मिर्च

डॉ रेमसे के शोध के अनुसार हल्दी से याददास्त सुधरती है एकाग्रता बढ़ती है। एक चुटकी काली मिर्च हल्दी में मिलाने से यह हमारे मस्तिष्क के लिए और भी उपयोगी जाती। है दालचीनी, केसर और अदरक भी मस्तिष्क के लिए अच्छी होती है।

६. डार्क चॉकलेट और खमीर

दही जैसे खमीर वाले खाद्य पदार्थ आंतों की कार्य प्रणाली को सुधारते है और आंतो को मजबूत करने में मदद करते है। आंतो को कैसे मजबूत करें पर एक लेख हमने पहले ही लिख रखा है आप उसे जरूर पढ़ें। दही जैसे खमीर वाले खाद्य पदार्थ के अलावा डार्क चॉकलेट भी डिप्रेशन में बहुत उपयोगी है। 14,000 वयस्कों पर किये गए एक सर्वे के अनुसार जो लोग नियमित रूप से डार्क चॉकलेट खाते है उन्हें डिप्रेशन का जोखिम 70% कम होता है।

मुझे उम्मीद है यदि आप भी डिप्रेशन में है तो यह खाने से जुडी सलाह आपके काम आएगी और आप भी अपने मस्तिष्क को हेल्दी और डिप्रेशन फ्री बना पाएंगें।