dmlt kya hai:- जैसा के आप सभी जानते है के चिकित्सा (Medical) के क्षेत्र मे रोजाना विभिन्न रोगो का इलाज किया जाता है, जिसमे आजके तकनिकी युग मे विभिन्न नवीनीकरण का इस्तेमाल होता है। बात करे उपचार के पद्धती की तो बहूत बार मरीज के शरीर मे मौजूद विभिन्न घटक जैसे के खून, थुक, अवांछित घटक जैसे के मुत्र इत्यादी के निरीक्षण एवं पडताल की जरुरत होती है।
खास कर मलेरिया, डेंगू, पिलिया, ज्यादा बुखार के स्थिती मे चिकित्सक द्वारा खून इत्यादी के पडताल की सलाह आम तौर पर दी जाती है। जिससे साफ हो सके की मरीज के बिमारी के लक्षण किस से जुडे है, और उस हिसाब से बिमारी का सही इलाज हो सके।
D.M.L.T kya hai
आपको ये पता होना जरुरी है के इन सभी शारीरिक घटको की जाँच पडताल करने हेतू चिकित्सा की एक अन्य शाखा मौजूद होती है। जहा लेबोरेटरी मे इन सभी चिजो की पडताल कर उसके रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाते है।

इस तरह के लेबोरेटरी मे काम करने वाले लोग खास शिक्षा प्राप्त होते है, जिन्हे शिक्षा के दौरान सभी शारीरिक घटक की जाँच पडताल करने की ट्रेनिंग दी हुई रहती है। शिक्षा के क्षेत्र मे इस तरह के कौशल्य पर आधारित स्नातक एवं डिप्लोमा स्तर के शिक्षाक्रम उपलब्ध होते है जिन्हे डी.एम.एल .टी और बी.एम.एल.टी के नामसे जाना जाता है।
इस महत्वपूर्ण लेख मे आप मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक से जुडे डिप्लोमा स्तर के कोर्स के बारे मे जानकारी हासिल कर पायेंगे। अगर आप इस कोर्स को करने के लिये उत्सुक है या फिर आपके मन मे इससे जुडे कुछ सवाल है तो उन सभी का समाधान इस लेख द्वारा दी जानकारी के माध्यम से हो पायेगा।
dmlt ka full form
डी.एम.एल.टी का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी होता है, जिसका आम भाषा मे मतलब मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक मे डिप्लोमा स्तर का शिक्षाक्रम होता है। इस शिक्षाक्रम के अंतर्गत शरीर के विभिन्न घटक की जाँच पडताल की शिक्षा प्रदान की जाती है जिसमे खून, थुक, शरीर के खनिज द्रव्य, शुक्राणू, मुत्र इत्यादी की जाँच होती है।
इन सभी चिजो की जाँच पद्धती, इसके लिये इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण इत्यादी की संपूर्ण शिक्षा इस कोर्स के दौरान छात्रो को दी जाती है।
डीएमएलटी कोर्स की फीस कितनी होती है?
इस शिक्षा क्रम को पुरा करने के लिये आपको ८०,००० तक का कुल शिक्षा शुल्क लगता है।अगर इस कोर्स को करने हेतू आप खुद्के शहर या गाव से अन्य जगह जाते है, तो शिक्षा शुल्क के अलावा अन्य खर्च भी इसमे अलग से जुड जायेगा।
डीएमएलटी कोर्स कितने साल का होता है?
डी.एम.एल.टी कोर्स शिक्षाक्रम का तय अवधी २ साल का होता है, जिसके लिये आप कक्षा दसवी या बारवी के बाद प्रवेश ले सकते है।
पर अधिकतर बार आपका असफल होना इस शिक्षा क्रम की अवधी मे बढोतरी ला सकता है।
कक्षा दसवी के बाद DMLT Course
अगर आपने कक्षा दसवी उत्तीर्ण की हुई है, और आप डी.एम.एल.टी मे प्रवेश लेना चाहते है,तो इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी यहा आपके लिये दे रहे है।
DMLT Course पात्रता
आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है, जिसमे आपको दसवी कक्षा के कुल अंक के आधार पर महाविद्यालय या शिक्षा संस्था मे प्रवेश मिल जाता है।
इस तरह के महविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्था मे कुल प्राप्त अंको के आधार पर छात्रो की मेरीट लिस्ट लगाई जाती है।उसके आधार पर छात्रो का प्रवेश तय किया जाता है,जो की ये सिधे तौर पर प्रवेश की प्रक्रिया होती है।
डीएमएलटी कोर्स कितने साल का होता है
१० वी कक्षा के बाद इस कोर्स की अवधी २ साल की होती है, जिसमे इस कोर्स को उत्तीर्ण होने वाले छात्रो को डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिया जाता है।
रोजगार के अवसर
दसवी के बाद इस कोर्स को करने के पश्चात छात्र या तो आगे की शिक्षा पुरी कर सकते है, या फिर निचे कुछ रोजगार के सुझाव दिये गये है, उनके द्वारा रोजगार भी प्राप्त कर सकते है। जैसे के;
- सार्वजनिक अस्पताल
- व्यावसायिक लैब
- निजी अस्पताल
- सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र
- निजी चिकित्सालय मे लैब मे कार्य, इत्यादी।
इस तरह के रोजगार संबंधी क्षेत्र मे छात्र मेडिकल लैब टेक्निशियन या फिर मेडिकल असिस्टन्ट के तौर पर कार्य कर सकते है, जिसमे शुरुवाती सैलरी १० हजार तक होती है।
कक्षा १२ वी के बाद प्रवेश पात्रता एवं प्रवेश प्रक्रिया रोजगार के अवसर
कक्षा १२ वी के बाद अगर आपको इस शिक्षाक्रम के लिये प्रवेश लेना है तो आपने किसी भी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से १२ वी कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। जिसमे आपने कक्षा १२ वी मे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयो को उत्तीर्ण किया होना चाहिये।
न्यूनतम ५० प्रतिशत अंको के साथ कक्षा १२ वी उत्तीर्ण छात्र इस शिक्षाक्रम हेतू पात्र माने जाते है, जिनका प्राप्त अंको की मेरीट लिस्ट के आधार पर महविद्यालय मे प्रवेश निश्चित होता है।
- लैब टेक्निशियन
- लैब असिस्टन्ट
- मेडिकल कोडर
- क्लिनिकल ऑपरेटर
- फ्लेबोटॉमिस्ट
इत्यादी पदो पर सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र मे अच्छे रोजगार संबंधी विकल्प उपलब्ध होते है।
डीएमएलटी में क्या पढ़ाया जाता है?
दो साल के इस शिक्षाक्रम का संपूर्ण पाठ्यक्रम निचे दिया गया है, जिससे आपको इस शिक्षाक्रम को जानने मे सहायता होगी।
प्रथम वर्ष – First Year
सेमिस्टर- १
- ह्यूमन एनाटोमी
- फंडामेंटल्स ऑफ़ एम् एल टी
- बेसिक ऑफ़ क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री
- बेसिक ह्यूमन साइंस
- इंग्लिश कम्युनिकेशन
- प्रोफेशनल एक्टिविटीज
सेमिस्टर- २
- ह्यूमन फिजियोलॉजी
- बेसिक पैथोलॉजी
- फंडामेंटल बायोकेमिस्ट्री
- माइक्रोबियल इंस्ट्रूमेंटेशन
- इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी
- कम्युनिटी डेवलपमेंट
द्वितीय साल – Second Year
सेमिस्टर – ३
- ह्यूमन फिजियोलॉजी-२
- क्लिनिकल हेमेटोलॉजी
- मेटाबोलिक एंड टेक्निकल बायोकेमिस्ट्री
- टेक्निकल माइक्रोबायोलॉजी
- कम्युनिटी डेवलपमेंट एक्टिविटीज – २
सेमिस्टर- ४
- हिस्टोपैथोलॉजिकल टेक्निक्स
- क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री
- क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी
- क्लिनिकल पैथोलॉजी
- पैथोलॉजी लैब
डीएमएलटी कॉलेज
डी.एम.एल.टी शिक्षाक्रम के प्रवेश हेतू महाविद्यालय/ युनिवर्सिटी- DMLT Colleges
यहा आपके लिये कुछ महाविद्यालय एवं युनिवर्सिटी को दिया गया है, जहा प्रवेश लेकर आप इस शिक्षाक्रम को पुरा कर सकते है। जैसे के;
- शारदा युनिवर्सिटी – नोएडा
- बंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इन्स्टीट्युट
- जयपूर नेशनल युनिवर्सिटी
- जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज – अजमेर
- तीर्थंकर महावीर युनिवर्सिटी – मोरादाबाद, उत्तर प्रदेश
- एन.आर.आई मेडिकल कॉलेज – गुंटूर, आंध्र प्रदेश
- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज – अमृतसर, पंजाब
- गवर्नमेंट टी डी मेडिकल कॉलेज – अलप्पुझा, केरल
- अलिगढ मुस्लीम युनिवर्सिटी
- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज – कोझिकोडे
महाराष्ट्र के डी.एम.एल.टी महाविद्यालय/ युनिवर्सिटी – DMLT Colleges in Maharashtra
- डॉ. आर.जी भोयर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स – वर्धा
- प्रेमलीला विठ्ठलदास पॉलीटेक्निक- मुंबई
- पद्मावती कॉलेज – औरंगाबाद
- लेट श्री. फकीराभाई पानसरे एजुकेशन फौंडेशन कॉलेज ऑफ फिजिओथेरपी – पुणे
- भारती विद्यापीठ – पुणे
- महाराष्ट्र युनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ सायन्स – पुणे
- प्रवरा इन्स्टीट्युट ऑफ मेडिकल सायन्स – अहमदनगर
- ए.डी.एन मेडिकल एंड पैरामेडिकल कॉलेज – नागपूर
- एस.आई.ई.एस इन्स्टीट्युट ऑफ मेडिकल एंड लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी – मुंबई
- राजर्षी छत्रपती शाहू महाराज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज – कोल्हापूर
डीएमएलटी सैलरी
लगभग सालाना २ लाख से लेकर ४ लाख तक का सैलरी पैकेज इन पदो के लिये दिया जाता है, जिसमे सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के तौर पर थोडा बहूत अंतर होता है।
इस तरह आपने डिप्लोमा कोर्स डी.एम.एल.टी के बारे मे पढा, जिसमे सभी प्रमुख मुद्दो पर आपको विस्तार से जानकारी दी गई है।
हम आशा करते है ये जानकारी आपके लिये फायदेमंद साबित होगी, अन्य विषयो पर जानकारी प्राप्त करने हेतू हमारे विभिन्न विषयो पर बने लेख अवश्य पढे। हमसे जुडे रहने हेतू बहूत बहूत धन्यवाद।………………
इस विषय पर अधिकतर बार पुछे गये सवाल – FAQ
१. क्या मै कक्षा दसवी के बाद डी.एम.एल.टी कोर्स के लिये प्रवेश ले सकता हु?
जवाब: हा।
२. डी.एम.एल.टी कितने सालो का शिक्षाक्रम होता है?
जवाब: २ साल का।
३. क्या डी.एम.एल.टी कोर्स मे प्रवेश हेतू कोई पात्रता परीक्षा देनी होती है?
जवाब: नही।
४. १२ वी के बाद डी.एम.एल.टी कोर्स कितने सालो का होता है?
जवाब: २ साल।
५. डी.एम.एल.टी का फुल फॉर्म क्या होता है?
जवाब: डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी।
६. क्या मुझे डी.एम.एल.टी कोर्स करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र मे रोजगार के अवसर मिल सकते है?
जवाब: हा।
७. डी.एम.एल.टी किस स्तर का शिक्षा क्रम होता है?
जवाब: डिप्लोमा स्तर का।
८. डी.एम.एल.टी के लिये प्रवेश हेतू शिक्षा पात्रता क्या होती है?
जवाब: कक्षा १० वी या फिर कक्षा १२ वी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।
९. डी.एम.एल.टी के करने के बाद सैलरी क्या मिलती है?
जवाब: ये चीज निर्भर करती है के आप निजी क्षेत्र मे कार्य कर रहे हो या फिर सार्वजनिक क्षेत्र मे। कक्षा दसवी के बाद डी.एम.एल.टी करने के बाद लगभग १० हजार तक सैलरी होती है। वही कक्षा बारवी उत्तीर्ण करने के बाद लगभग २ से ४ लाख तक का सालाना सैलरी पैकेज इस कोर्स को करने के बाद दिया जाता है।
१०. डी.एम.एल.टी विज्ञान की किस शाखा से जुडा कोर्स होता है?
जवाब: चिकित्सा(मेडिकल) की शाखा से।