गुड़ की चाय कैसे बनाए Gud ki chai kaise banate hain:- चाय भारत में बहुत फेमस है लगभग सभी घरों में आपको मिल जाएगी। और अभी तो बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में तो चाय कुछ ज्यादा ही पीई जाती है। गरमा गरम चाय की प्याली बेहद सुकून देती है। हमारे घरों में हम शरीर को गर्म रखने और अच्छी सेहत के लिए अलग अलग तरह कि चाय बनाते है।
लेकिन स्वास्थ के प्रति ज्यादा सजग लोगों की सबसे प्रिय गुड़ की चाय है। भारत में बहुत ऐसे लोग है जो गुड़ कि चाय पीना पसंद करते है। और करें भी क्यों ना गुड़ की चाय शरीर के लिये बेहद फायदेमंद होती है।
गुड़ की चाय के नियमित सेवन से शरीर का खून बढ़ता है, शरीर का रक्त साफ होता है और मेटाबॉल्जिम ठीक होता है। गुड़ चीनी की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक है इसलिये आपको भी इसकी चाय पीनी चाहिये। घर पर गुड़ की चाय बनाना काफी आसान है। आज हम जानेगें स्वादिस्ट गुड़ की चाय कैसे बनाएँ…
Gud ki chai kaise banate hain

गुड़ की चाय बनाने के लिये सामग्री-
गुड़ 3-4 बड़े चम्मच
चाय की पत्ती- 2 बड़े चम्मच
इलायची – 4
दूध – 1/2 कप
गुड़ की चाय बनाने की विधि-
सबसे पहले गैस चालू करें फिर एक छोटे से भगौने में 1 कप पानी गरम करें।
उसमें इलायची, कूट कर डालें। इसके बाद चाय की पत्ती डाल कर पानी को उबालें।
थोड़ी देर बाद इसमें दूध डालें और उबाल आने दें। चाय को पका लें।
अब इसमें में गुड़ को डालें और तैयार की हुई चाय को।
गुड़ पिघलने तक हिलाते रहें और फिर गर्म – गर्म चाय सर्व करें।
गुड़ की चाय पीने के फायदे
गुड़ कई पोषकता से भरा होता है। रोज एक गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यदि आप गुड़ नहीं खाते तो गुड़ की चाय जरूर पीएं। गुड़ की चाय भी सेहत के लिए अमृत समान होती है। ठंड में गुड़ की चाय पीना कई और फायदे देती हैं।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कई रोगों में गुड़ दवा से बेहतर काम करती है। गुड़ आयरन से भरा होता और इसकी प्रकृति गर्म भी होती है। कई बीमारियों में गुड़ की चाय बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान होता है। गुड़ की चाय में कुछ आयुर्वेदिक चीजें मिलाने से ये दवा की तरह काम करती है।
बहुत से लोग चाय पीने के आदी होते है। उन्हें चाय ना मिले तो उन्हें फ्रेस फील ही नहीं होता । लेकिन क्या आपको पता है चाय में डली हुई चीनी आपको बहुत से नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि बाज़ारो में बिकने वाली चीनी बहुत ही अप्राकृतिक रूप से तैयार की जाती है।
तो इसलिए अगर आप चीनी की जगह गुड़ की चाय पीते है तो इसके आपको बहुत से फायदे भी मिलेंगे। चाय आप जिस तरह से चीनी मिलाकर बनाते है ठीक उसी तरह एक टुकड़ा गुड़ का डालकर चाय बनाकर पीने से बहुत सी स्वास्थ समस्याओं का हल होता सकता है।
गुड़ की चाय पीने के जाने ये बेहतरीन फायदे
एनिमिया में है फायदेमंद जिन लोगों में खून की कमी हो उन्हें गुड़ की चाय पीना चाहिए। गुड़ शरीर में रक्त को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही ये ब्लड को साफ करने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
1.) गुड़ की चाय सेवन करने से त्वचा में बहुत सारे सुधार आते है। चेहरे पर काले धब्बे, निशान गायब हो जाएंगे और निखार भी आएगा।
2.) गुड़ की चाय सर्दी खाँसी को भी मिटाता है। इसे सेवन करने से आपकी यह समस्या भी दूर रहेगी।
3.) जिन्हें जोड़ों का दर्द है अगर वे भी गुड़ की चाय का सेवन करते है तो इससे कम हो जाएगा।
4.) गुड़ की चाय आपको तुरंत ही भय ताज़गी और ऊर्जा प्रदान करेगी। इससे आप हरदम ऊर्जावान रहेंगे।
5.) गुड़ की चाय रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है।
6.) गुड़ की चाय नुस्खा पीरियड्स के दौरान होनेवाले दर्द को भी कम करेगा।
7.) गुड़ की चाय पेट को साफ रखने में बहुत ही फायदेमंद तरीका है। इसे चाहे तो आप खाने के बाद इसका एक छोटा टुकड़ा खा सकते है।
8.) गुड़ की चाय आपके लिवर को भी स्वस्थ रखेगा।
9.) गुड़ की चाय में विटामिन सी की मात्रा होने के कारण इससे बाल भी बढ़िया हो जाएंगे
10.) अगर आपको वज़न घटाना हो और आप चाय के शौकीन है तो गुड़ वाली चाय आपका मोटापा कम करने में मदद करेगी।
11.) गुड़ की चाय से शरीर मे गर्मी मिलती है। इसे बारिश और ठंड के मौसम में पीना फायदेमंद होता है।
12.) गुड़ की चाय से तन्त्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम भी बहुत अच्छी तरह से काम करता है।
गुड़ की चाय का ज़रूर सेवन करें।
मुझे उम्मीद है यह जानकारी गुड़ की चाय कैसे बनाए ? और गुड़ की चाय के फायदे आपके लिए उपयोगी साबित होगी। तो यदि आप भी चाय के शौकीन है और अच्छा स्वास्थ भी चाहते है तो गुड़ की चाय आपके लिए ही है।
तो अब से आप कहीं भी चाय पीने जाते है और अपने दोस्तों से मिलते है तो उनसे गुड़ की चाय पीने के फायदे जरूर बताए।
आपने हमे इतना समय दिया और इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ा आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें