Mi Pay क्या है | Xiaomi Payment ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

Mi Pay kya hai Mi Pay क्या है Xiaomi Payment ऐप का इस्तेमाल कैसे करें भारतीय लोग दुनिया में सबसे ज्यादा ऑनलइन ट्रांजैक्शन करते है UPI के अधिक से अधिक बढ़ते उपयोग को देखते हुए कई कंपनियन अपना पेमेंट सिस्टम लॉन्च कर रही है। भारत में Phone Pe, Paytm और Google Pay ने अपनी अच्छी पहचान बना ली है कुछ समय पहले Amazon UPI भी इस लिस्ट में शामिल हुआ हैं।

आपको बता दें की भारत सालाना 25.5 अरब ट्रांजैक्शन करता है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के मामले में भारत के सामने कोई भी देश दूर दूर तक नहीं टिक सकता एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई डिजिटल पेमेंट में सबसे बेहतर विकल्प है इस लिए यह ज्यादा लोकप्रिय है। मोबाइल फ़ोन अपडेट कैसे करे?

सभी कंपनियन इस 25.5 अरब ट्रांजैक्शन में अपना ज्यादा से ज्यादा हिस्सा चाहती है उसी में Mi Pay भी है आगे आप जानेगें Mi Pay क्या है Mi Pay ऐप की विशेषता क्या है? Mi Pay Download कैसे करे Mi Pay से पैसे Transfer और Receive कैसे करे इसके अलावा कुछ और भी जाकारियाँ तो अंत तक जरूर पढ़ें।

Mi Pay क्या है

Mi Pay एक digital payment app है यानि इसका इस्तेमाल करके आप कभी-भी किसी को भी पैसे भेज सकते हैं वो भी seconds में। Mi Pay, UPI और NFC पर काम करता है। जिस प्रकार Paytm और अन्य payment applications काम करती हैं ठीक उसी प्रकार Mi Pay भी काम करता है और ये application Mi company की है।

Mi Pay kya hai

Mi Pay ऐप का उद्देश्य लोगों को UPI का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल रिचार्ज के साथ-साथ बिल भुगतान, Google Pay या Paytm और Bhim जैसी अन्य सेवाओं के साथ एकीकृत भुगतान समाधान प्रदान करना है। ऐप को Xiaomi ने ICICI बैंक के साथ साझेदारी में बनाया गया है Mi Pay ऐप दूसरे मोबाइल पेमेंट ऐप से थोड़ा अलग है इस ऐप में साइन इन करने के लिए आपके पास एक Mi अकाउंट होना चाहिए।

Mi Pay Download कैसे करे

1. सबसे पहले अपने phone में Google play store खोलें।

2. अब search bar में Mi Pay search करें।

3. अब सबसे पहली वाली application पर click करें।

4. अब app download करने के लिए install पर click करें।

5 . Install पर click करते ही आपके phone में Mi Pay download होना शुरू हो जाएगा और इस तरह बहुत आसानी से आप अपने mobile में Mi Pay को download और install कर सकते हैं।

Mi Pay इस्तेमाल कैसे करे?

Mi Pay इस्तेमाल करने के लिए आपके पास अपना खुद का एक bank account होना चाहिए। आपको अपने debit या credit card से Mi Pay को अपने bank account से link करना होगा। इतना करने के बाद आप अपने फोन में Mi Pay इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mi Pay ऐप से पैसे कैसे भेजें 

Mi Pay ऐप का इस्तेमाल करके आप कई तरह से पैसे भेज सकते हैं ऐप खोलकर शुरू करें, और फिर शीर्ष बैनर पर स्थानांतरण विकल्प का चयन करें। आपके पास दो विकल्प हैं। UPI आईडी, बैंक खाते में पैसे भेजें।

यदि आप प्राप्तकर्ता की UPI ID जानते हैं, तो पहला विकल्प चुनें और उसे दर्ज करें। इसके बाद नीचे दिए गए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें। प्राप्तकर्ता की आईडी वेरिफाई करने के बाद, आपको अगली स्क्रीन दिखाई देगी यहां आपको अगला बटन दबाने से पहले राशि के साथ-साथ कोई भी टिप्पणी ऐड करनी होगी। आप IFSC बैंक खाते या अन्य तरीकों से भी पैसे भेज सकते हैं।

यदि आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो आपको यह चुनना होगा कि आप किस खाते में पैसा भेजना चाहते हैं। इसके बाद, आपका 4 अंकों का UPI पिन दर्ज करें। सफल होने पर, धनराशि तब सेंड बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Mi Pay से जुड़े सवाल

Q. Mi Pay कहाँ से Download कर सकते हैं?
Ans:- आप अपने mobile में Mi Pay को Google Play Store से download कर सकते हैं।

Apna App क्या है और इससे Job कैसे मिलती है?

Q. Mi Pay को किस कंपनी ने बनाया है
Ans:- Mi Pay को Xiaomi कंपनी के द्वारा बनाया गया है। शुरुआत में इसे केवल Mi मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन किया गया था लेकिन बाद में इसे सार्वजनिक किया गया।

Q. क्या Xiaomi Mi Pay सिर्फ Mi के Phones में चलेगा?
Ans:- नहीं, अगर आपके पास Mi का smartphone नहीं है तो भी आप Mi Pay को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q. क्या Mi Pay सुरक्षित है?
Ans:- हाँ, अभी के लिए Mi Pay पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसमे आपका data और transactions पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं।

Q. क्या Mi Pay App बंद कर दिया गया है?
Ans:-  नहीं, Mi Pay app काम कर रहा है और अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Google play store से इसे download कर सकते हैं।

Q. क्या Mi Pay को Phone से Delete कर सकते हैं?
Ans:- हाँ, अगर आप Mi Pay इस्तेमाल नहीं करना चाहते या फिर उसे अपने mobile से हटाना चाहते हैं तो आप इसे phone की settings से uninstall कर सकते हैं।

निष्कर्ष
Mi Pay एक चाइनीस App है इसलिए हम इस पर आंख बंद करके भरोसा नहीं कर सकते हैं। बीते कुछ वर्षों में भारत सरकार ने कई सारे चाइनीस ऐप को बैन किया है क्योंकि वह भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं थी। इसलिए इस Mi Pay ऐप का इस्तेमाल करना या ना करना आपके ऊपर है। अगर आप Mi Pay के जगह पर Paytm, Phone pye का इस्तेमाल करते हैं तो वह एक अच्छा विकल्प होगा क्योंकि यह एक भारतीय है।

मुझे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इसे शेयर जरूर करें। अपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धन्येवाद।

यह भी पढ़ें:- 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular