मोक्ष क्या है ? मोक्ष एक ऐसा विषय है जिस के बारे में बहुत से लोग बहुत कम जानते हैं। ज्यादातर लोग समझते है कि मृत्यु ही मोक्ष है। लेकिन यह सच नहीं है, मृत्यु को Moksh नहीं कहा जा सकता है। मृत्यु तो केवल भौतिक संसार से मुक्ति प्रदान करती है। मृत्यु के बाद जीव आत्मा को फिर से इस भौतिक संसार में जन्म लेना पड़ता है। ऐसे यह चक्र चलता रहता है।
मोक्ष इस चक्र के टूटने को कहते हैं, अर्थात मृत्यु के बाद फिर कभी भी इस भौतिक संसार में जन्म लेने की जरूरत नहीं होती आप परम तत्व में विलीन हो जाते हो। इसे ही मोक्ष कहते हैं।