mole meaning in hindi:- ज्यादातर लोगों को अपने शरीर में til ka matlab क्या होता है पता नहीं होता। ऐसे में वह ऑनलाइन सर्च करते है की, mole meaning in Hindi, छाती पर तिल का मतलब, पेनिस में तिल होने का मतलब? ठोड़ी पर तिल का मतलब, नाक पर तिल होने का मतलब, हाथ पर तिल का मतलब, mole on private parts meaning in hindi, कान पर तिल होने का मतलब, lucky moles on female body in hindi, पीठ पर तिल का होने का मतलब, स्त्री की टांगों पर तिल का होना, नाभी और पेट पर तिल का होने का क्या मतलब होता है।
और भी बहुत सारे सवालों के जवाब लेकिन, उनको इन सवालों के सही और सटीक जवाब नहीं मिल पते है। इस लिए आज हम आपके लिए यह लेख til ka matlab kya hota hai लिख रहे है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा और आपको शरीर के तिल से जुडी रोचक जानकारी मिलेगी।
Mole meaning in Hindi
हमारे शरीर पर तिल होना आम बात है, कई तिल तो शरीर में जन्मजात लेकिन कई तिल ऐसे भी होते हैं जो बाद में हो जाते हैं। तिल समय के अनुसार छोटे-बड़े या फिर गायब भी हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार तिलों का महत्व/तिल का अर्थ उनके आकार के साथ बढ़ता जाता है भारतीय और चीनी ज्योतिष में तिलों को जातक को भाग्य के सूचक के रूप में जाना जाता है।

Til Ka Matlab – समुद्रशास्त्र के अनुसार, शरीर में अलग-अलग जगह पर होने तिलों का अर्थ भी अलग अलग होता है। शरीर के किसी भी अंग पर तिल हो तो जानिये उसका मतलब के माध्यम से हम अपने जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। यह भाग्य में बदलाव का भी संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे इन तिलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व और किस्मत के बारे में जान सकते हैं
छाती पर Til Ka Matlab
अलग अलग जगहों पर छाती के तिल का मतलब अलग-अलग माना जाता है। उदाहरण के तौर पर चीन में लोगों का मानना है कि छाती पर तिल होने से पुरुषों में आत्म-विश्वाश जागता है। उनका मानना है कि इस स्थिति में पुरुष के पास कुछ ना होने पर भी उसे लगता है कि वह सब कुछ करने में समर्द्ध है।
वहीँ भारत में लोगों का मानना है कि छाती पर तिल का मतलब है कि इन्सान शारीरिक रूप से हट्टा-कट्टा बनेगा। इसी संदर्भ में यह देखा गया है कि बहुत से पहलवानों की छाती पर तिल होता है।
वहीँ स्त्री की छाती पर तिल का मतलब होता है कि उसका वैवाहिक जीवन बहुत सुखद होगा और वह अपने पति को हमेश सुखद रखेगी।
ऐसे में यह कहना सही होगा कि छाती पर तिल का मतलब है कि आपका जीवन और परिवार खुशहाल रहेगा।
पेनिस में तिल होने का मतलब ? (mole on private parts meaning in hindi )
जिस पुरुष के लिंग पर तिल (ling par til) होता है, वह अपने जीवन में कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला होता है, या उसके कई लड़कियों और महिलाओं के साथ संबंध होते हैं। लिंग पर तिल होना पुरुष की कामुकता की निशानी है। पुरुषों के लिंग पर तिल होने का मतलब है कि उन्हें अधिक यौन सुख की आवश्यकता है।
ज्योतिष के अनुसार, अगर लिंग पर तिल है, तो प्रेम और शारीरिक सुख के देवता, यानी शुक्र ग्रह बहुत मजबूत रहता है। जिसके कारण इनमें से कई पुरुषों के महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की उम्मीद की जाती है या उन्होंने संबंध बनाए हैं।
तिल की उपस्थिति एक आदमी के यौन होने की पहचान है। जिसके कारण वह कई महिलाओं को अपने आकर्षण के बल पर प्यार के जाल में फंसाता है और शारीरिक सुख प्राप्त करता है। भारतीय दर्शन के अनुसार, एक से अधिक महिलाओं के साथ संबंध रखना गलत माना जाता है, अर्थात यौन संबंध बनाना।
लेकिन यह पुरुष के नैतिक और व्यावहारिक ज्ञान पर निर्भर करता है कि क्या वह महिला साथी के साथ यौन सुख का आनंद ले सकता है और उसके साथ जीवन बिता सकता है या फिर यह हर महिला के साथ संबंध बनाने की उसकी जरूरत बन जाएगी।
पुरुष की टांगों पर तिल का होना
जिस व्यक्ति की दाईं टांग पर तिल होता है वो बहुत दिमाग वाला होता है और एक अच्छा व्यापारी बनने की योग्यता रखता है, जिस पुरुष की बाईं टांग पर तिल होता है वो बहुत बुद्धिमान और बलवान होता है|
कामुकता की निशानी जांघ पर तिल
अगर आपकी जांघ पर तिल है तो यह आपकी कामुकता को दर्शाता है.जांघ पर तिल होना कामुकता की एक बड़ी निशानी है. किसी स्त्री के बाईं जांघ पर तिल हो तो उसे नौकर-चाकर का सुख मिलता है अर्थात उसका जीवन सुखमय बीतता है. वहीं तिल अगर दायीं जांघ पर है तो उसे उसके पति से विशेष प्रेम मिलता है।
mole on face meaning in hindi
mole on face meaning in hindi में हम आपको चहरे पर होने वाले तिलों के बारे जानकरी देंगे। यहाँ हम जानेगें की चहरे पर कहाँ तिल होना शुभ करी होता है और किस जगह होने से व्यक्ति के स्वभाव में क्या असर डालता है।
स्त्री के ठोड़ी पर तिल का मतलब
- ठोड़ी के मध्य में तिल वाले लोगों को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है, ख़ास तौर पर नयी जगहों पर। साथ ही वह दिल का सचा होता है।
- ठोड़ी के दाहिने हिस्से में तिल वाला व्यक्ति तर्कवादी और कूटनीतिक विचारों वाला होता है। वह अपनी ज़िन्दगी को सफल बनाने की काबिलियत रखता है।
- यदि ठोड़ी पर बाईं ओर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत ही ईमानदार, मेहनती और स्पष्टवादी होता है।
- जिस व्यक्ति के ठोड़ी के निचले हिस्से पर तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान होता है और संगीत में असीम रूचि रखता है।
जीभ पर तिल होने का मतलब
- जिस व्यक्ति के जीभ पर तिल होता है वह सेहत की समस्याओं से परेशान रहता है| साथ ही उसे शिक्षा के क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है| जिसकी जीभ की नोक पर तिल हो वह व्यक्ति बहुत कूटनीतिज्ञ होता है। वह किसी भी परिस्थिति पर आसानी से काबू कर लेता है। ऐसे लोग खाने के भी शौक़ीन होते हैं।
- जिस स्त्री की जीभ पर तिल होता है वह संगीत का बहुत शौंक रखती है और बेहद खुशमय जीवन व्यतीत करती है।
- जिस स्त्री के जीभ की निचली ओर तिल होता है वह बड़े धार्मिक विचार रखती है।
- जिस व्यक्ति की जीभ पर दाईं ओर तिल होता है वह बातों का बहुत शौकीन होता है।
होंठ पर तिल होने का मतलब
- जिस स्त्री के ऊपरी होंठ पर तिल होता है उसका जीवन बड़ा ही आनंदमय होता है और वह स्व्भाव में बड़ी नरम होती है| साथ ही अगर तिल निचले होंठ पर है तो वह बताता है कि वह स्त्री महंगी वस्तुओं और आरामदायक जीवन की आदि होती है।
- जिस पुरुष के ऊपरी होंठ पर तिल होता है उसकी बातें बड़ी दिलचस्प होती हैं साथ ही अगर तिल निचले होंठ पर है तो वह बताता है कि उस पुरुष का जीवन बेहद ही आरामदायक निकलता है।
कान पर तिल होने का मतलब
- जिस व्यक्ति के किसी भी कान पर तिल होता है वह आर्थिक रूप से स्थिर होता है और उसे किसी चीज़ की कमी नहीं होती।
- जिस व्यक्ति के दोनों कानों पर तिल होता है उसे जीवन में बहुत प्रसिद्धि मिलती है और वह महंगी वस्तुओं का शौंक रखता है।
- जिस व्यक्ति के किसी भी कान के पीछे तिल होता है उसका जीवन बेहद ही उपयोगी होता है और उसे मन चाहा जीवन साथी मिलता है।
- जिस व्यक्ति के निचली कान पाली पर तिल होता है उसे अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है किन्तु अगर वह दिल लगाकर मेहनत करता है तो उसका जीवन भी सुखमय निकलता है।
- जिस व्यक्ति के ऊपर की कान पाली पर तिल होता है उसे अपने दोस्तों, सहयोगियों और परिवारजनों से बहुत प्रेम और इज़्ज़त मिलती है।
- जिस व्यक्ति की कान पाली के मध्य पर तिल होता है वह बड़े ही पारंपरिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक विचार रखता है।
नाक पर तिल होने का मतलब
- यदि व्यक्ति के नाक के दाएँ ओर तिल हो तो वह यह बताता है की वह व्यक्ति घूमने का शौंक रखता है, अगर व्यक्ति के नाक के बाएँ ओर तिल हो तो उस व्यक्ति को समझना बेहद ही मुश्किल होता है और अक्सर ऐसे लोग विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं| इसके साथ ही कामयाबी भी उनके कदम चूमती है| यदि व्यक्ति के नाक की टिप पर तिल हो तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है उसे ज़िन्दगी में हर कदम पर कामयाबी मिलती है।
- स्त्री के नाक की टिप पर तिल का होना उसकी दृढ़ इच्छा शक्ति और तेज़ दिमाग को दर्शाता है| यही नहीं उस स्त्री को अपने पति से बहुत प्रेम और सहानुभूति भी मिलती है| यदि तिल लाल रंग का है तो उस स्त्री को कभी आर्थिक रूप से संघर्ष नहीं करना पड़ता।
- जिस स्त्री के नाक की टिप के नीचे तिल होता है उसे अपने पति की अच्छी सेहत के लिए उसका बहुत ध्यान रखना पड़ता है।
- जिस पुरुष के नाक की टिप के नीचे तिल होता है उसे अपने जीवन में व्यावसायिक और आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ता है।
- जिस स्त्री के नाक के दाएँ ओर तिल होता है उसे अपने पति और परिवार से बेहद प्रेम मिलता है।
- जिस स्त्री के नाक के बाएँ ओर तिल होता है उसे जीवन में बहुत खुशियाँ और घरेलु सुख का आनंद मिलता है।
- यदि स्त्री के नाक और चहरे के मध्य में तिल हो या चहरे के किसी भी हिस्से में तो वह दर्शाता है कि उस स्त्री का जीवन बड़ा ही आनंदमय होगा।
स्त्री के जबड़े पर तिल का होना
- जिस स्त्री के दाएँ जबड़े पर तिल होता है उसे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- जिस पुरुष के दाएँ जबड़े पर तिल होता है उसका जीवन यश और खुशियों से परिपूर्ण होता है।
- जिस स्त्री के बाएँ जबड़े पर तिल होता है वह कलात्मक और रचनात्मक होती है।
- जिस पुरुष के बाएँ जबड़े पर तिल होता है उसे कामयाबी हासिल करने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
यदि गाल पर हो तिल
आम तौर पर तिल को शरीर के किसी खास अंग की खूबसूरती का परिचायक माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल का मौजूद होना आपसे जुड़ी कई मजेदार बातें भी बताता है। यदि गाल पर हो तिल जिनके गाल पर तिल हो, ऐसे लोग बेहद गंभीर और पढ़ने-लिखने में तेज-तर्रार होते हैं। ऐसे लोगों को छोटी-मोटी खुशियां आसानी से आकर्षित नहीं कर सकतीं। ये जो ठान लेते हैं, वह करके मानते हैं।
कान के पास वाले हिस्से में तिल का मतलब
कनपटी यानी कान के पास वाले हिस्से में यदि किसी पुरुष के दाईं तरफ तिल होता है तो यह एक शुभ चिह्न है। इस तिल के होने का मतलब है कि आपको जीवन में विभिन्न तरह की भौतिक सुख सुविधाएं और खुशियां मिलने वाली हैं।
आंखों के मध्य यानि बिंदी लगाने के स्थान पर तिल का मतलब
जिन लोगों के दोनों आंखों के मध्य यानि बिंदी लगाने के स्थान पर तिल होता है ऐसे तिल बहुत ही अधिक शुभ माने जाते हैं. ऐसे व्यक्ति का विवाह के पश्चात भाग्योदय होता है. ऐसा व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन को बड़े ही आनन्दपूर्वक जीता है. ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य और भौतिक सुखों की परिपूर्णता बनी रहती है. ये लोग स्वयं के दम पर अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं।
होठ के नीचले पर तिल होना मतलब
अगर आपके होठ के नीचले हिस्से पर तिल होना बहुत शुभ संकेत होता है. शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के ठोड़ी पर तिल होता है उनके सदैव बिगड़े कार्य बनते हैं. ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है. यदि किसी पुरुष के ठोड़ी पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति पैसा कमाने का जूनुनी पाया जाता है. वहीं जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें अन्य महिलाओं से ज्यादा सजना-संवरना पसंद होता है।
lucky moles on female body in hindi
शरीर के किसी भी अंग पर तिल हो तो जानिये उसका मतलब
स्त्री की टांगों पर तिल का होना का मतलब
जिस स्त्री की दाईं टांग पर तिल होता है वो बहुत बातूनी होती है और उसे लोगों से बातचीत करना बेहद पसंद होता है. जिस स्त्री की बाईं टांग पर तिल होता है वो एक अच्छी पत्नी साबित होती हैं और अपने पति का साथ हर हालात में देती है।
स्त्री के बाएं छाती पर तिल होना
स्त्री के बाएं छाती के नीचे तिल हो तो वह अच्छा जीवन व्यतीत करती है उसे अच्छे वर और संतान की प्राप्ति होती है|
स्त्री के नाभी और पेट पर तिल का होना
- जिस स्त्री के पेट पर तिल होता है उसे अच्छे वर और संतान की प्राप्ति होती है| जिस पुरुष के पेट पर तिल होता है उसे जीवन में कामयाबी मिलती है और वह अच्छा नाम कमाता है।
- यदि स्त्री के पेट पर ठीक छाती के नीचे तिल हो तो वह अच्छा जीवन व्यतीत करती है| यदि स्त्री के पेट पर ठीक बाईं छाती पर भूरे रंग का तिल है तो उसे कामयाबी हासिल करने के लिए जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- यदि व्यक्ति की नाभी पर तिल है तो वह खाने पीने का बहुत शौकीन होता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है।
स्त्री के कमर पर तिल का होना
- जिस स्त्री की कमर पर तिल होता है उसे लंबे समय के लिए पढ़ाई करने का अवसर मिलता है।
- जिस पुरुष की कमर पर तिल होता है वह ज़्यादा समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत करता है।
- जिस व्यक्ति की कमर की बाईं तरफ तिल होता है वह हमेशा अपने परिवार के किसी न किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहता है।
हाथ पर तिल का मतलब
उंगलियों पर तिल होने का मतलब
- जिस पुरुष के दाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल होता है वह बहुत दिमागी और अमीर होता है| जिस स्त्री के दाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल होता है वह बहुत सुलझी हुई होती है| यदि पुरुष के बाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल होता है वह आधिकारिक और कमांडिंग स्वभाव का होता है| यदि स्त्री के बाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल होता है वह रचनात्मक चीज़ो में बेहद रूचि रखती है जैसे कला कृति और संगीत।
- यदि पुरुष के दाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल हो तो वह यशपूर्ण जीवन व्यतीत करता है और अगर स्त्री के दाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल हो तो उसे अच्छा जीवन व्यतीत करने क लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है| यदि पुरुष के बाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल हो तो वह सकारात्मक स्वभाव रखता है और अगर स्त्री के बाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल हो तो वह अमीरी का जीवन व्यतीत करती है।
- जिस स्त्री के बाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल होता है वह अपने जीवन में बहुत नाम और यश कमाती है| यदि पुरुष के बाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल हो वह अपने व्यापार में हमेशा काबिलियत हासिल करता है| जिस स्त्री के दाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल होता है वह सामाजिक सेवा में बहुत रूचि रखती है| जिस पुरुष के दाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल होता है वह बहुत ही कौशल और संगठनात्मक होता है।
- जिस पुरुष के दाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल होता है वह दर्शाता है कि उस व्यक्ति को घूमने और खाने पीने का बहुत शौंक है| यदि स्त्री के दाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल होता है वह दर्शाता है कि वह स्त्री बहुत आकर्षित है और उसके बहुत चाहने वाले हैं।
- यदि स्त्री के बाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल हो तो उसका जीवन यश और समृद्धि से परिपूर्ण होता है। किन्तु जिस पुरुष के बाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल होता है उसे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत दुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
बाजू पर तिल का होना मतलब
- जिस पुरुष की दाईं बाजू पर तिल होता है उसकी किस्मत बहुत अच्छी होती है।
- जिस स्त्री की दाईं बाजू पर तिल होता है उसका जीवन समृद्धि और संतोष से परिपूर्ण होता है।
- जिस पुरुष की बाईं बाजू पर तिल होता है उसका व्यापार हमेशा कामयाबी के कदम चूमता है।
- जिस स्त्री की बाईं बाजू पर तिल होता है उसका अपने पति, बच्चों और परिवार के प्रति बहुत प्रेम होता है।
- व्यक्ति के बाजू के ऊपर के हिस्से की तरफ तिल का होना साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक होता है।
कोहनी पर तिल का होना
- जिस पुरुष की दाईं कोहनी पर तिल होता है उसका जीवन शांतिपूर्वक और ख़ुशी से व्यतीत होता है।
- जिस स्त्री की दाईं कोहनी पर तिल होता है उसका व्यक्तित्व सांगठनिक, कौशल और सशक्त होता है।
- जिस पुरुष की बाईं कोहनी पर तिल होता है उसका व्यक्तित्व भावुक होता है।
- जिस स्त्री की बाईं कोहनी पर तिल होता है वह एक अच्छी पत्नी साबित होती है।
कलाई पर तिल का होना
१. जिस स्त्री की दाईं कलाई पर तिल होता है वह एक बुद्धिमान और एक परिपूर्ण अभिनेत्री साबित होती है।
२. जिस पुरुष की दाईं कलाई पर तिल होता है वह समाज में अच्छा नाम और इज़्ज़त कमाता है।
३. जिस स्त्री की बाईं कलाई पर तिल होता है वह एक अच्छी ग्रहिणी साबित होती है।
४. जिस पुरुष की बाईं कलाई पर तिल होता है वह अमीर और उदार होता है।
हथेली पर तिल का होना
१. जिस व्यक्ति की दाईं हथेली के मध्य में तिल होता है वह अपने जीवन में बहुत नाम कमाता है| यह व्यक्ति अपने आस पास के लोगों से बहुत प्यार पाता है|
२. बाई हथेली के मध्य में तिल का होना धन और समृद्धि का प्रतीक है।
हाथ के पीछे तिल का होना
१. जिस स्त्री के दाएँ हाथ के पीछे तिल होता है वह बहुत समझदार होती है और अच्छा जीवन व्यतीत करती है।
२. जिस पुरुष के दाएँ हाथ के पीछे तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान होता है और एक कामयाब व्यापारी बनने की काबिलियत रखता है।
३. जिस पुरुष के बाएँ हाथ के पीछे तिल होता है वह बहुत समझदार होता है और जीवन के हर पड़ाव को ख़ुशी से जीता है।
४. जिस स्त्री के बाएँ हाथ के पीछे तिल होता है वह बहुत मेहनती होती है और अपने परिवार का बहुत ध्यान रखती है।
पैरों पर तिल का होना
१. दाएँ पैर पर तिल का होना बुद्धि और शैक्षणिक सफलता का प्रतीक माना जाता है।
२. बाएँ पैर पर तिल का होना सफलता का प्रतीक माना जाता है।
३. जिस पुरुष के दाएँ पैर पर तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान और सुलझा हुआ होता है।
४. जिस पुरुष के बाएँ पैर पर तिल होता है वह अपने विचारों को लेकर बहुत अपरंपरागत और उदार रहता है।
५. जिस स्त्री के दाएँ पैर पर तिल होता है वह बहुत ही खुशहाल जीवन व्यतीत करती है और उसके बहुत चाहने वाले होते हैं।
६. जिस स्त्री के दाएँ पैर पर बाईं ओर तिल होता है वह बड़े ही धार्मिक विचार रखती है और घूमने का शौंक रखती है।
७. दोनों पैरों पर तिल का होना अप्रत्याशित घटनाओं की तरफ संकेत करता है।
८. पुरुष के बाएँ पैर पर बाईं ओर तिल का होना दर्शाता है के वह घूमने का शौकीन है और थोड़ा बीमारियों और रोगों से ग्रस्त रहता है। यदि स्त्री के बाएँ पैर पर बाईं ओर तिल है तो वह उसके मेहनती होने का प्रतीक है।
एड़ियों पर तिल का होना
१. जिस स्त्री के दाएँ पैर की दाईं एड़ी पर तिल होता है वह व्यस्त और मेहनती जीवन व्यतीत करती है। पुरुष के दाएँ पैर की दाईं एड़ी पर तिल का होना अध्यात्मवाद और एक अच्छे स्वभाव को दर्शाता है।
२. जिस स्त्री के बाएँ पैर की बाईं एड़ी पर तिल होता है वह बहुत बातूनी होती है। पुरुष की बाईं एड़ी पर दाईं ओर तिल होना उसके अच्छे व्यक्तित्व की तरफ ओर संकेत करता है, स्त्री की बाईं एड़ी पर दाईं ओर तिल होना उसके मनभावन व्यक्तित्व की तरफ संकेत करता है।
३. पुरुष की दाईं एड़ी पर बाईं ओर तिल होना दर्शाता है कि वह व्यक्ति बहुत ही दृढ़ संकल्प की भावना रखता है। साथ ही वह अपने जीवन में कामयाबी हासिल करने की क्षमता रखता है| स्त्री की दाईं एड़ी पर बाईं ओर तिल होना दर्शाता है कि वह बहुत साहसी, बुद्धिमान, प्यार करने और सम्मान से रहने वाली स्त्री है।
स्त्री की टांगों पर तिल का होना
१. जिस स्त्री की दाईं टांग पर तिल होता है वह बहुत बातूनी होती है और उसे लोगों से बातचीत करना बेहद पसंद है| जिस पुरुष की दाईं टांग पर तिल होता है वह बहुत दिमागी होता है और एक अच्छा व्यापारी बनने की क्षमता रखता है।
२. जिस स्त्री की बाईं टांग पर तिल होता है वह एक अच्छी पत्नी साबित होती है और अपने पति का हर हालात में साथ देती है। जिस पुरुष की बाईं टांग पर तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान और बलवान होता है।
पैर के अंगूठे पर तिल
पैर के अंगूठे पर तिल होने पर व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न व्यक्ति होंगे साथ ही वैवाहिक जीवें में अस्थिरता को दर्शाता है।
घुटनों पर तिल का होना
१. जिस व्यक्ति के दाएँ घुटने पर तिल होता है वह अच्छे परिवार, बच्चे, पति, और पत्नी से धन्य होता है| उसे ज़िन्दगी की हर ख़ुशी नसीब होती है।
२. जिस व्यक्ति के बाएँ घुटने पर तिल होता है वह बहुत ही जिद्दी स्वभाव का होता है और उसे बहुत गुस्सा आता है| जिस स्त्री के बाएँ घुटने पर तिल होता है उसे पुत्र सुख की प्राप्ति होती है।
पीठ पर तिल का होने का मतलब
व्यक्ति की पीठ पर तिल का होना भी शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार ऐसे व्यक्ति घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं. ऐसे व्यक्ति बहुत ही रोमांटिक मिजाज के होते हैं. ऐसे लोग दूसरों को भी खुश रखने का प्रयास करते हैं. ऐसे लोग अपने परिवार की केयर करने वाले होते हैं और जीवन की कम उम्र में ही श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर लेते हैं।
कंधे पर तिल का मतलब
दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता का सूचक होता है। यह व्यक्ति के बहादुर और चतुर होने को दर्शाता है।
बाएं कंधे पर तिल का होना तुनकमिजाजी, लड़ाकू होने का सूचक होता है।
गले या गर्दन पर तिल होने का मतलब
जिनके गले या गर्दन पर तिल हों, ऐसे लोग स्वाभाव से काफी उथल-पुथल वाले होते हैं। पल में आप उन्हें खुश देखेंगे और पल भर में दुखी। वैसे ऐसे लोगों का करियर शुरुआत में भले ढीला-ढाले रहें, लेकिन बाद में सब स्मूथ और बेहतरीन रिजल्ट दे ही जाता है।इसके आलावा गर्दन पर तिल का अर्थ है की व्यक्ति में कलाकार छिपा है। गर्दन के पीछे की और तिल होने का अर्थ है की व्यक्ति गुस्से वाला है।
यह भी पढ़ें =>
जाने शुभ व अशुभ संकेत के बारे में
गाय से संबंधित शुभ व अशुभ संकेत
बिल्ली से संबंधित शुभ व अशुभ संकेत
मुझे उम्मीद है आपको यह जानकारी mole meaning in hindi पसंद आई होगी। और ये सभी शकुन एवं अपशकुन संकेत के बारे में जानने की लालसा इस लेख से पूरी हुई होगी, हमने आपके लिए सपनों का मतलब,और शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या फल,मतलब होता है पर भी आर्टिकल लिखा है उन्हें पढ़कर भी आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते है। मुझे पूरी उम्मीद है की यह जानकारियाँ भी आपको बहुत ही रोचक लगेंगी।
आपने हमे इतना समय दिया आपका बहुत धन्यवाद।