Monday, May 29, 2023

Papita khane ke fayde | पपीता खाने के ये फायदे क्या आपको पता है?

Papita khane ke fayde:- पपीता एक ऐसा फल है, जो पोषण से भरपूर तो है ही, इसमें बहुत से औषधीय गुण भी हैं। पोषण से भरपूर पपीता कई बीमारियों से आपको दूर रखने में मदद करता है। पपीता में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम, एनर्जी, कॉपर, कैल्शियम और कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं।

जिसके कारण आयुर्वेद में पपीते के फल, बीज, पत्ते का प्रयोग कई रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो आप पपीते के पत्तों के रस का प्रयोग कर सकते है। जिससे कफी जल्दी खून की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है 

बात करें पपीते के पेड़ की तो यह बड़ी ही आसानी से ऊगने वाला पेड़ है। आप चाहें तो ऐसे अपने आँगन में घर की बड़ी में या छत में भी उगा सकते है। पपीते का रस प्रोटीन को बहुत जल्दी से पचा देता है। जिससे आमाशय तथा आँत संबंधित विकारों में बहुत लाभ मिलता है। पपीता की नियमित उपयोग से शरीर में विटामिनों की कमी नहीं रहती। प्लेटलेट्स बढ़ाने में पपीता का बहुत बड़ा महत्व होता है तो आइए जानते हैं पपीते के फायदे।

papita khane ke fayde

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वही प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अगर आप पपीते का सेवन करते हैं तो यह भी काफी फायदेमंद साबित होगा। पपीते में कई प्रकार के गुणकारी एसिड पाए जाते हैं जो प्लेटेलेट्स को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए पपीते का सेवन आपकी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है।

papita ke fayde

 

इंफेक्शन से करता है बचाव

पपीता का सेवन फंगल इंफेक्शन्स से लड़ने में आपकी काफी मदद कर सकता है। यह हमारे पेट में जाकर आँतों की सफाई कर उसमे पनप रहे कीड़ों को भी ख़त्म करने के लिए जाना जाता है। ऐसे पपीता का सेवन आपके कई संक्रमणों को शुरू होने से पहले ही ख़त्म कर आपकी सेहत दुरुस्त बनाए रखता है। गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र को मजबूत और ठंडा बनाए रखता है।

कब्ज का इलाज करता है

कब्ज एक आम समस्या है लेकिन कई लोग इस समस्या से गंभीर रूप से ग्रसित रहते है। ऐसे में पपीते का सेवन उनके लिए कब्ज का राम बाण इलाज साबित हो सकता है। पपीता फल में काफी मात्रा में फाइबर विटामिन सी , और फोलेट पाया जाता है। जो आपके पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। पपीता के रोज सेवन से हमारा डाइजेशन ठीक होता है और पेट साफ़ रहत है। इस लिए जब भी मौका मिले पपीते का सेवन जरूर करें।

एक्ने को ठीक करता है

आपको बता दें की कुछ स्किन रिलेटेड विकारों में भी पपीता काफी लाभकारी है। आपने पपाया फेस पैक के बारे में तो सुना ही होगा या कइयों ने तो यूज़ भी किया होगा। पपीता चेहरे के मुहाँसों को दूर कर चेहरे की रंगत निखारने में काफी मददगार होता है। पपीता फल खाने से त्वचा भी साफ होगी। आप पपीते से लेटेक्स भी प्राप्त कर सकते हैं और निशान कम करने के लिए इसे आपके शरीर में जलने से बने निशान पर भी लगा सकते है। जिससे जले का निशान हल्का हो जाएगा।

वजन घटाने में

papaya benefits in hindi में एक वजन का कम करना भी शामिल है। तो यदि आप भी अपने बढे हुए वजन को काम या नियंत्रण में करना चाहते है तो पपीते का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कैलोरी की बात करने तो आप अपने भोजन में एक मीडियम आकार के पपीते को शामिल कर 120 कमा सकते है। जो बड़ी ही आसानी से बॉडी में ऑब्जर्ब हो जाता है।

रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में

कोरोना के समय से सभी को पता चला की विटामिन सी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। विटामिन सी की शरीर में सही मात्रा का होना हमें कई रोगों से बचा सकता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। तो यदि आप रोज पपीता का सेवन करने तो आपके शरीर की विटामिन सी की मांग पूरी हो सकती है। क्योंकि पपीते में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में

आपको पता ही होगा विटामिन ए हमारी आखों के लिए कितना जरूरी है। हमारे शरीर में विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा न होने से हमारी आखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पर आँखों की कमजोरी के लक्षण सामने आने लगते है। हमारे शरीर को विटामिन सी के साथ साथ विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में चाहिए। और ये दोनों विटामिन्स पपीते में प्रचूर मात्रा में पाए जाते है। तो यदि आप भी अपनी आँखों की रौशनी बढ़ाना चाहते है तो पपीते का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

तनाव को कम करने में मददगार पपीता

तनाव, आज के बिजी सेडुल में एक आम समस्या है। लगभग सभी इस समस्या का सामना करते है। चाहे बच्चे हो बुजुर्ग या फिर जवान लोग। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक शोध के दौरान यह तथ्य सामने आया की पपीते में एंटी डिप्रेशन प्रॉपटी पाए जाते है। ऐसे में पपीते का सेवन आपके तनाव को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

मुझे उम्मीद है आपको यह जानकारी papita khane ke fayde पसंद आई होगी। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।

MORE FOR AUTHOR
- Advertisment -

Most Popular