Tuesday, May 30, 2023

सबसे छोटा देश कौन सा है | दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है

सबसे छोटा देश कौन सा है या कहें दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है तो एक बार के लिए आप सोच में पड़ जाएंगें कि सबसे छोटा देश कौन सा है। दुनिया में कई देश है जो अपनी एक अलग पहचान रखते है कुछ देश बहुत अमीर है तो कुछ बहुत गरीब देश है भी है, कुछ बहुत ताकतवर तो कुछ बेहद कमजोर किसी देश के पास बहुत बड़ी सेना है तो कोई देश दुसरे देश पर अपनी सुरक्षा के लिए निर्भर है। इस दुनिया में कुछ कम तो कुछ ज्यादा हमेशा बना रहता है।

इस पृथ्वी पर 2023 में कुल देश 195 है। पता नहीं भविष्य में ये और कितने होगें हमें इससे क्या हम तो आपको सबसे छोटा देश कौन सा है के बारे में जानकारी देने जा रहे है। दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है इस पर भी हमने एक पोस्ट लिखा है आप उसे जरूर पढ़ें।

सबसे छोटा देश कौन सा है

दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी (Vatican City) है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। कई पोस्ट में आपको बताया जा रहा है की सीलैंड दुनिया का सबसे छोटा देश जो बिल्कुल गलत है। यदि आपसे कोई पूछे की सबसे छोटा देश कौन सा है तो आपका जवाब वेटिकन सिटी ही होना चाहिए।

sabse-chota-desh-kon-sa-h
sabse-chota-desh-kon-sa-h

क्योंकि अभी तक सीलैंड को सबसे छोटा देश होने कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है। ऐसे में सीलैंड को सबसे छोटा देश कहना गलत होगा। क्योंकि यदि कोई भी ऐसे ही कहीं भी देश बना लेगा तो दुनिया में फिर देशों की संख्या बढ़ती चली जाएगी। और हर कोई ऐरा गेरा अपना एक अलग देश बना लेगा।

तो आप भ्रमित न हो दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी ही है जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर (110 एकड़) है। यहां की जनसंख्या लगभग 800 से 1000 के बीच है।

आपको बता दें की यह दुनिया का सबसे छोटा देश इटली देश के अंदर रोम शहर में बसा हुआ है। वेटिकन सिटी ईसाई धर्म की प्रमुख शाखा रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख केंद्र है और इस देश में क्रिश्चियन धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप का निवास स्थल है रोम शहर में बसे इस देश की भाषा लैटिन है।

आपको बता दें की वेटिकन सिटी का सेंट पीटर गिरिजाघर UNESCO की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है और वेटिकन को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है और यह विश्व का पहला ऐसा देश है जो संपूर्ण देश ही वर्ल्ड हेरिटेज साइट के अंतर्गत आता है।

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश क्यों है?

क्या आप जानते है वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश क्यों है? यदि नहीं तो हम आपको बताते है आपको बता दें कि कैथोलिक चर्च के अनुसार ईसा मसीह के प्रतिनिधि को पोप कहा जाता है और पोप वेटिकन सिटी में निवाश करते है क्योंकि पोप का निवास स्थान किसी देश के अधीन नहीं होना चाहिए इस कारण वेटिकन सिटी को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी गई इस लिए वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है।

तो अब आप जान गए है कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है साथ ही अपने इस सबसे छोटे देश देश की भाषा, आबादी और Vatican City से जुड़े कुछ तथ्यों को भी जाना। मुझे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धन्येवाद।

यह भी पढ़ें और अपनी नॉलेज बढ़ाएं :-

कृप्या इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। आपके सहयोग की आशा है आपका दिन शुभ हो।

MORE FOR AUTHOR
- Advertisment -

Most Popular