सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी :- क्रिकेट भारत दिल में बस्ता है। ज्यादतर भारतीय इस खेल को पसंद करते है। क्रिकेट का नाम सुनते ही हमेशा मन में पुरुष किर्केटरों की छवी सामने आती है क्योंकि ज्यादातर लोग पुरुष क्रिकेट को देखना पसंद करते है।

भारत और दुनिया के सबसे महान क्रिकेट खिलाडी सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारत की पुरूष क्रिकेट टीम दुनिया भर में प्रशिद्ध है।

लेकिन क्या आप जानते पुरूष क्रिकेट टीम के अलावा अब भारत की महिला क्रिकेट टीम भी दुनिया में अपना नाम के झण्डे गाड़ रही है। भारत की महिला क्रिकेट टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर अपना एक अलग ही मुकाम बना रही है।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

आज विश्व महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भारत से ही है। क्या आप जानना चाहते है कि “सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी” कौन है? (Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi) तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

वर्तमान दौर में महिला क्रिकेट पुरूष क्रिकेट से पीछे नहीं है। रिकार्ड्स की बात करें तो इस मामले में भारतीय महिला टीम भी पीछे नहीं है। महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी एक भारतीय ही है।

भारतीय बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) के नाम महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही एक कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच खेलने, सबसे अधिक जीत दर्ज करने और सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम दर्ज है।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 10 महिला खिलाड़ी लिस्ट

क्र. स.खिलाडीदेशकरियररन
1Mithali Rajभारत1999-20227805
2CM Edwardsइंग्लैंड1997-20165992
3SR Taylorवेस्टइंडीज2008-20225298
4SW Batesन्यूज़ीलैंड2006-20225045
5BJ Clarkऑस्ट्रेलिया1991-20054844
6KL Roltonऑस्ट्रेलिया1995-20094814
7AE Satterthwaiteन्यूज़ीलैंड2007-20224639
8MM Lanningऑस्ट्रेलिया2011-20224463
9SC Taylorइंग्लैंड1998-20114101
10DA Hockleyन्यूज़ीलैंड1982-20004064

कौन हैं मिताली राज? (Mithali Raj Kaun Hai)

Mithali Raj भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकीं है। वे सबसे अधिक समय तक क्रिकेट खेलने वाली महिला क्रिकेटर हैं। लगातार 7 बार अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। ये एक मात्र ऐसी महिला है जिन्होंने वनडे में 6,000 रनों से भी ज्यादा रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया।

मिताली राज नेे अपने करियर की शुरुआत 2001 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में की थी अपने पहले ही मैच में शतक बनानेे वाली एक मात्र महिला खिलाड़ी है। अपने शानदार खेल और क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के लिये उन्हें क्वीन ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है। वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली राज ने भारत के लिये 230 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

मिताली राज क्रिकेट करियर (Mithali Raj Cricket Career)

मितली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोनों खेले हैं. सन 1997 में महिला क्रिकेट विश्वकप में उन्हें केवल 14 वर्ष की उम्र में शामिल किया गया था, लेकिन ये अंतिम स्क्वाड में शामिल नहीं हो सकीं।

इसके बाद सन 1999 में मिल्टन केन्स में आयललैंड के खिलाफ एक दिवसीय मैच में इन्होने नाबाद 114 रन बनाए, उन्होंने सन 2001 – 02 के सत्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

17 अगस्त 2002 में 19 वर्ष की उम्र में इन्होने अपने तीसरे टेस्ट में कैरण रोल्टन के विश्व के सबसे अधिक टेस्ट स्कोर 209* का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट में टांटन के काउंटी मैदान में 214 का नया उच्च स्कोर खड़ा कर दिया।

अगस्त 2006 में, उन्होंने इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट और सिरीज की जीत के लिए टीम का नेतृत्व किया, और एशिया कप जीतने वाले वर्ष में एक भी गेम छोड़े बिना 12 महीने महीने में दूसरी बार जीत हासिल की।

मितली राज पार्ट टाइम लेग ब्रेक गेंदबाज भी हैं, वे वर्तमान में 703 रेटिंग्स के साथ बल्लेबाज तालिका में सबसे ऊपर हैं। तेज गेंदबाजी में क्रीज और स्कोर करने की क्षमता उन्हें खतरनाक क्रिकेटर बनाती हैं, और बल्ले के साथ अपनी क्षमता के अतिरिक्त वे गेंदबाजी में भी माहिर हैं।

सन 2013 के विश्वकप में मितली राज ने अन्य महिलाओं के बीच ओडीआई चार्ट में नंबर 1 क्रिकेटर के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया। मितली ने टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक और 4 अर्धशतक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के साथ ओडीआईस में 5 शतक और 40 अर्धशतक और टी-20 में 10 अर्धशतक लगाये।

फरवरी 2017 में वे डब्ल्यूओडीआईस में 5,500 रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई। मितली राज ने वनडे और T-20 के अधिकतर मैचों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। जुलाई 2017 में मिथाली डब्ल्यूओडीआईस में 6,000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

8 जून 2022 को मिताली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया और क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

मिताली राज अवार्ड्स

  • वर्ष 2003 में मिताली राज को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2015 में मिताली को भारत सरकार के द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
  • वर्ष 2015 में ही मिताली राज को विजडन इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। वे यह पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला क्रिकेटर हैं।
  • 2017 में जानी मानी खेल पत्रिका वोग की 10 वीं वर्षगांठ पर मिताली को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर सम्मान दिया गया।
  • वर्ष 2017 में बीबीसी के द्वारा 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में मिताली राज का नाम शामिल किया गया।
  • वर्ष 2021 में मिताली राज को भारत सरकार के द्वारा क्रिकेट में उनके योगदान और शानदार रिकॉर्ड को देखते हुये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में भारत सरकार के द्वारा दिया जाने वाला यह सबसे बडा पुरस्कार है।
  • मिताली राज सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद खेल रत्न पाने वाली मात्र पांचवीं क्रिकेटर हैं।
  • मिताली राज खेल रत्न पाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।

महिला T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी

ये तो हमने बात की महिला क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी लेकिन क्या आपको पता है कि महिला T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला भारतीय खिलाड़ी कौन है। यदि नहीं तो हम आपको आगे इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें –

महिला T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी का नाम हरमनप्रीत कौर है भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इसी के साथ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

हरमनप्रीत ने 123 मैचों की 111 पारियों में 26.65 की औसत से 2372 रन बनाए हैं। जबकि मिताली राज ने 89 मैचों की 84 पारियों में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए थे। हरमनप्रीत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की, जहां उन्होंने नाबाद 31 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेस्ट इस मामले (T20) में पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 123 पारियों में 3380 रन बनाए हैं। जबकि, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर 3121 रनों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 3007 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाली भारत की हरमनप्रीत कौर इस सूची में 7वें स्थान पर हैं, जबकि स्मृति मंदाना 86 मैचों की 84 पारियों में 2011 रनों बनाकर इस सूची में 12वें स्थान पर हैं।

महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय सूची में आगे चलकर कुछ नए नाम भी शामिल हो सकते है। क्योंकि आज जो रिकॉर्ड किसी के नाम है वह रिकॉर्ड कल कोई तोड़ भी सकता है। इस लिए इस सूची में आपको समय समय पर बदलाव देखने को मिलेगा। इन सभी बादलों को हम इसमें जोड़ते रहेगें।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई है तथा आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ नया जानने तथा नया सीखने को मिला है। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई, तो इसे सोशल मीडिया के माध्यम से आगे शेयर जरूर करें।

आपने हमें इतना समय दिया आपका बहुत धनवाद।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular