नमस्ते दोस्तों इस पोस्ट में Ozone divas kab manaya jata hai और Ozone divas के बारे में आपको जानकारी प्राप्त होगी। तो यदि आप जानना चाहते है की ओजोन दिवस कब मनाया जाता है तो इस पोस्ट पढ़ने इसमें आपको अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के बारे में पूरी जानकरी मिलेगी।
Ozone divas प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है जिसका उद्देश्य ओजोन परत को नुकसान होने से बचाना और ओजोन परत के नष्ट होने के कारण उत्पन्न होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति मानव समुदाय को जागरूक करना है।
23 जनवरी 1995 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में पूरे विश्व में ओजोन परत के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए 16 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस (विश्व ओजोन दिवस) के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया तभी से हम 16 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाते हैं।
उस समय लक्ष्य रखा गया कि पूरे विश्व में वर्ष 2010 तक और ओजोन फ्रेंड्ली वातावरण बनाया जाएगा। हालांकि यह लक्ष्य वर्तमान समय तक भी पूरा नहीं किया जा सका है। इस और निरंतर प्रयास जारी है।
Ozone divas kab manaya jata hai
16 सितंबर को ओजोन दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है? 16 सितंबर की तारीख रखने का एक मुख्य कारण यह भी था कि उस दिन मार्टियल प्रोटोकॉल की यादगार तिथि भी थी। जिस कारण 16 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया जाने की कवायद का ही परिणाम है कि आज बाजार में ओजोन फ्रेंडली फ्रिज कूलर आदि आ गए हैं।

ओजोन दिवस पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है तथा यह बताया जाता है कि ओजोन परत को बचाने के लिए जरूरी है कि फोम के गद्दे का इस्तेमाल ना किया जाए, प्लास्टिक, रूम फ्रेशनर व केमिकल परफ्यूम का उपयोग ना किया जाए इसके अलावा ओजोन फ्रेंडली तरीकों को अपनाएं।
ओजोन दिवस का सकारत्मक प्रभाव अभी तक उतना नहीं देखने को मिला है जितना होना चाहिए। लेकिन कई देशों की सरकारें इस दिशा में कार्य कर रही है। हाल ही में कई देशों ने अपने कार्बन उत्सर्जन को पूरी तरह शून्य करने का लक्ष्य रखा है।
जिस कारण वे सबसे पहले परिवाहन के साधनों में बदलाव शुरू कर चुके है। जिस कारण इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा प्रमोट किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में आज सभी लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है। जो हमारे पर्यावरण के लिए काफी अच्छा सूचक है। ओजोन बचाने में यह नए परिवाहन के साधनों का भी अहम योगदान होगा।
ओजोन दिवस और ओजोन परत से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब।
Q.- पहली बार ओजोन दिवस कब मनाया गया?
Ans:- पहली बार 16 सितंबर 1995 को ‘वर्ल्ड ओज़ोन डे’ मनाया गया और इसके बाद से हर साल ये दिन मनाया जाता है।
Q.- ओजोन दिवस की शुरुआत किसने की?
Ans:- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने
Q.- प्रथम ओजोन छिद्र कहाँ पाया गया?
Ans:- सर्वप्रथम वर्ष 1973 में अमेरिकी वैज्ञानिको ने अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र का Ans:- पता लगाया था।
Q.- ओजोन परत किससे बनी है?
Ans:- ओजोन तीन ऑक्सीजन परमाणुओं से बना एक अणु है।
Q.- ओजोन का सूत्र क्या होता है?
Ans:- O₃
Q.- ओजोन परत की मोटाई कितनी होती है?
Ans:- इसकी मोटाई 3 किलोमीटर है।
Q.- ओजोन छिद्र की खोज कौन करता है?
Ans:- अंटार्कटिक “ओजोन छिद्र” की खोज 1985 में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों फ़ार्मन, गार्डिनर और शंकलिन ने की थी।
यह भी पढ़ें:-
मुझे उम्मीद है आपको आपके सवाल अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस कब मनाया जाता है का जवाब मिल गया होगा। कृपया इस लेख को शेयर जरूर करें। और ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें। और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें। और अपनी नॉलेज को बढ़ाते रहें। धन्येवाद।